Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Birthday Special: 38 की उम्र में भी कैसे 25 की दिखती हैं नेहा शर्मा? जानें उनका सीक्रेट फिटनेस फॉर्मूला
Neha Sharma Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपनी ग्लोइंग स्किन, टोन्ड फिगर और फिटनेस रूटीन के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। 38 की उम्र में भी वह उतनी ही फ्रेश, एनर्जेटिक और फिट दिखाई देती हैं, जितनी अपने शुरुआती करियर में थीं। नेहा का मानना है कि फिटनेस किसी भी एक चीज की देन नहीं, बल्कि डाइट, वर्कआउट, योगा, डांस और मानसिक शांति इन सबका संतुलित कॉम्बिनेशन है।
उनके फिटनेस रूटीन में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा शामिल होता है, जो उन्हें फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है। आज बिहार की बेटी और शानदार एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं नेहा शर्मा का ब्यूटी टिप्स, फिटनेस सीक्रेट और लाइफस्टाइल।

नेहा शर्मा की दिन की शुरुआत
नेहा शर्मा अपनी डाइट को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड हैं। वह डे-टू-डे ओवरईटिंग से बचती हैं और ज्यादातर होम-कुक्ड, कम ऑयल और हाई-प्रोटीन फूड को ही प्राथमिकता देती हैं। सुबह की शुरुआत वो गुनगुने पानी और डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं। इसके बाद उनके नाश्ते में ओट्स, एग्स या ताजे फल शामिल होते हैं।
लंच में वह सादा दाल-चावल, सब्जियां और चिकन/फिश लेती हैं और डिनर को हल्का रखने की कोशिश करती हैं। शूटिंग के दिनों में भी वह जंक या डीप-फ्राइड फूड से दूरी बनाए रखती हैं।
नेहा शर्मा फिटनेस सीक्रेट
वर्कआउट की बात करें तो नेहा सिर्फ जिम एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं रहतीं। उनकी ट्रेनिंग में योगा, पिलाटेज और कार्डियो का शानदार कॉम्बिनेशन शामिल है। पिलाटेज की वजह से उनकी बॉडी टोन रहती है और योगा से फ्लेक्सिबिलिटी व माइंड शांति मिलती है। नेहा खुद मानती हैं कि योगा ने उनके स्टैमिना और बैलेंस को कई गुना बढ़ाया है। इसके अलावा वह डांस को भी अपनी फिटनेस का अहम हिस्सा मानती हैं, जिससे न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है बल्कि मूड भी एकदम फ्रेश हो जाता है।
ग्लोइंग स्किन का क्या है सीक्रेट
नेहा शर्मा की ग्लोइंग स्किन का राज भी बेहद दिलचस्प है। वह बहुत कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं और स्किन हाइड्रेशन, फेस योगा और न्यूट्रिशन इन तीन चीजों को सबसे अहम मानती हैं। नेहा दिन में कम से कम 2-3 बार अपना चेहरा वॉश करती हैं और सनस्क्रीन कभी नहीं छोड़तीं।
रात को वह स्किन को रिपेयर करने के लिए सीरम और हल्का मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करती हैं। साथ ही, नींद को वह फिटनेस और स्किन दोनों के लिए सबसे जरूरी मानती हैं। इसके अलावा ग्लो को बढ़ाने के लिए आइस वाटर में फेस डिप करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
