Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Birthday Special: जब शिल्पा शिरोड़कर की ‘गोली मारे जाने’ की खबर ने मचा दी थी सनसनी, जानें अफवाह की पूरी कहानी
Shilpa Shirodkar Birthday Special: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनके अचानक इंडस्ट्री से गायब हो जाने पर उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था। मगर बीते साल बिग बॉस 18 से कमबैक कर एक्ट्रेस ने सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से लाइमलाइट में बनी रहीं हैं बल्कि उनके मरने की झूठी अफवाह ने भी उन्हें खबरों में ला दिया था। जी हां, एक बार अभिनेत्री को गोली मारने और उनके मरने की खबरें छा गई थीं जिस वजह से उनका परिवार और फैंस सदमे में आ गए थे।
लेकिन वो सिर्फ झूठी खबर थी और उसके पीछे की वजह भी खास थी। बहुत से लोगों को इस बारे में पता नहीं होगा तो चलिए आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम आपको बता देते हैं कि आखिर क्यों शिल्पा के मरने की अफवाह उड़ाई गई?

मनाली में शूटिंग के दौरान फैली थी अफवाह
शिल्पा शिरोड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो जाना-पहचाना नाम है जिसने अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस अपने समय में किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती थी। एक बार तो उनके मरने की अफवाह ही फैल गई थी। दरअसल साल 1995 में शिल्पा फिल्म "रघुवीर" की शूटिंग के लिए मनाली में थीं। तभी अचानक खबर फैल गई कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मनाली में शूटिंग देख रहे लोगों तक ये अफवाह इतनी तेजी से पहुंची कि सभी सदमे में आ गए।
खुद शिल्पा ने बताया सच
बीते साल बिग बॉस 18 में आई शिल्पा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन दिनों मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। वह मनाली में सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थीं, जबकि उनके माता-पिता मुंबई में चिंतित होकर लगातार होटल में फोन कर रहे थे। शिल्पा ने बताया कि जब वो शूटिंग के बाद कमरे में वापस आईं तो उन्हें बताया गया कि उनके पेरेंट्स का 20-25 बार फोन आ गया है।
पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हो रहा है और जब उन्होंने अपने पेरेंट्स से बात की तो उन्हें पता चला कि उनके गोली लगने और हत्या की खबर हेडलाइन बन चुकी है। इस वजह से उनके परिवार वाले और फैंस चिंता में थे।
क्यों उड़ी थी हत्या की झूठी खबर
शिल्पा ने बताया कि जब उन्होंने अफवाह की वजह पता की तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि ये गुलशन कुमार का प्रमोशन स्टंट था। दरअसल, फिल्ममेकर गुलशन कुमार ने इसे फिल्म के प्रमोशन के तौर पर इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि गुलशन जी ने बाद में बताया कि ये प्रमोशन का एक तरीका था। शिल्पा ने कहा ये ठीक है, लेकिन ये थोड़ा ज्यादा हो गया था। उस समय पीआर कल्चर नहीं था, किसी चीज की परमिशन नहीं ली जाती थी। शिल्पा ने हंसते हुए कहा कि फिल्म चल गई, इसलिए वह इस बात को लेकर ज्यादा नाराज भी नहीं हुईं
शिल्पा शिरोड़कर वर्कफ्रंट
शिल्पा शिरोड़कर ने 2002 में बिजनेसमैन अपरेश रंजीत से शादी कर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और विदेश में जाकर बस गई थीं। मगर बिग बॉस 18 से उन्होंने एक बार फिर से कमबैक किया और अब वो तेलुगु सुपरनैचुरल थ्रिलर "जटाधारा" में दिखाई देंगी। जी स्टूडियोज की इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण कर रहे हैं। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
