Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Birthday Special: श्रीदेवी और माधुरी को मात देने वाली मीनाक्षी कैसे अर्श से पहुंचीं फर्श पर? जानें पूरा सफर
Meenakshi Seshadri Love Story: चमकती रोशनी, ब्लॉकबस्टर फिल्में और लाखों दीवाने मीनाक्षी शेषाद्रि 80s-90s की उन चुनिंदा हीरोइनों में थीं, जो टैलेंट, ग्रेस और स्टारडम का परफेक्ट मेल थीं। श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित तक को टक्कर देने वाली मीनाक्षी ने अपने टैलेंट और ब्यूटी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन कहते हैं न, कभी-कभी जिंदगी में एक छोटी सी चूक भी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां से लौटना आसान नहीं होता। मीनाक्षी की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आया जब एक शादीशुदा मर्द पर भरोसा करने की गलती ने उनकी दुनिया ही बदल दी।
जी हां, एक्ट्रेस एक शादीशुदा मर्द को दिल दे बैठी थी और वही गलती उनके करियर की बर्बादी की वजह बनी। आज मीनाक्षी शेषाद्रि का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री के बारे में खास बातें उनकी लव स्टोरी और अब कहां हैं वो?

'पेंटर बाबू' से की करियर की शुरुआत
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1983 में मनोज कुमार के प्रोडेक्शन में बनी फिल्म 'पेंटर बाबू' से की। हालांकि इस फिल्म से उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन अपनी दूसरी फिल्म हीरो से वह स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने छोटे से करियर में बड़े-बड़े दिग्गजों जैसे अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र, रजनीकांत, सनी देओल और गोविंदा जैसे सुपरहिट कलाकारों संग काम किया।
इस फिल्म से मिली खास पहचान
मीनाक्षी ने वैसे तो अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी जैसे कि डकैत (1987), मेरी जंग (1985), दिलवाला (1986), परिवार (1987), आवारगी (1990), जुर्म (1990), शहंशाह (1988), इनाम दस हजार (1987), घर हो तो ऐसा (1990)। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म दामिनी (1993) से मिली। इस फिल्म में उनके दमदार रोल ने सभी को हिलाकर रख दिया। उस समय मीनाक्षी से जूही चावला,माधुरी दीक्षित, और श्रीदेवी जैसी टॉप की एक्ट्रेसस कंपीट कर रही थीं लेकिन मीनाक्षी का अपना अलग ही स्टारडम था।
कुमार सानू के तलाक की वजह बनीं?
मीनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहती थीं। उनका नाम कुमार सानू से लेकर राज कुमार संतोषी तक के साथ जोड़ा गया। हालांकि दोनों ही शादीशुदा थे। कुमार सानू से मीनाक्षी की मुलाकात फिल्म जुर्म के सेट पर हुई थी और वहीं से उनके प्यार की बयार चल पड़ी। कहा तो ये भी जाता है कि सानू के तलाक की वजह भी वही थीं। लेकिन एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने खुद बताया था कि उनका कभी मीनाक्षी से अफेयर नहीं रहा वो सिर्फ उन्हें बदनाम करने की कोशिश थी।
राज कुमार संतोषी की वजह से हुआ करियर बर्बाद?
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म घायल के सेट पर राज कुमार सतोषी मीनाक्षी शेषाद्रि को दिल दे बैठे थे और दामिनी के सेट पर उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज भी कर दिया। लेकिन मीनाक्षी के दिल में राज नहीं थे तो उन्होंने ऑफर ठुकरा दी। कहा जाता है कि वही उनकी सबसे बड़ी गलती रही जिससे राज कुमार संतोषी चिड़ गए और इसका असर मीनाक्षी के एक्टिंग करियर पर पड़ा।
अब कहां हैं मीनाक्षी?
मीनाक्षी ने साल 1995 में एक्टिंग की दुनिया से संन्यास ले लिया और इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर संग शादी कर ली। उन्होंने अमेरिका में रजिस्टर्ड शादी की और अब अब अपने परिवार के साथ टेक्सास के प्लेनो में रहती हैं। मीनाक्षी और हरिश के दो बच्चे हैं जो स्टारडम से दूर ही रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
