Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Birthday Special: फिल्में हों या वेब सीरीज, मोटी कमाई करते हैं आदित्य रॉय कपूर, जानें कुल नेटवर्थ
Aditya Roy Kapur Birthday: बॉलीवुड के सबसे डैशिंग और टैलेंटेड स्टार्स में शुमार आदित्य रॉय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने भले ही फिल्मों की दुनिया में कदम 'लंदन ड्रीम्स' से रखा हो, लेकिन 'आशिकी 2' की ऐतिहासिक सफलता ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक आदित्य ने हर जॉनर में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार सुपरहिट न देने के बावजूद भी आदित्य रॉय कपूर फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों फीस वसूलते हैं?
जी हां, एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोडक्शन वर्क की बदौलत आज वो करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं। बर्थडे के खास मौके पर हम जानते हैं आदित्य रॉय कपूर की नेटवर्थ और वो कहां-कहां से करते हैं कमाई? साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ से प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में।

पर्सनल लाइफ को लेकर रहते हैं चर्चा में
बॉलीवुड के डैशिंग हीरो आदित्य रॉय कपूर का फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही रुतबा है। बेशक बहुत ज्यादा हिट फिल्में न दी हों लेकिन फिर भी वो इंडस्ट्री में छाए रहते हैं। न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आदित्य की पकड़ मजबूत है और विज्ञापन जगत में भी उनकी अलग ही छाप है।
कितने करोड़ के मालिक हैं आदित्य
अब आदित्य रॉय कपूर की नेटवर्थ के बारे में भी जान लेते हैं। आदित्य एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूल करते हैं और ओटीटी से भी अच्छी कमाई करते हैं। इसके अलावा आदित्य बड़े-बड़े ब्रॉन्ड्स को प्रमोट करते हैं और वहां से कमाई करते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वो एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ चार्ज करते हैं और एक सीरीज के लिए 3-4 करोड़ फीस लेते हैं। वहीं विज्ञापनों से भी लाखों की कमाई करते हैं। ऐसे में रिपोर्ट की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ के करीब है।
लग्जरी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट
बता दें कि आदित्य मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। उनके पास काफी बड़ा इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो भी है, जिससे उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ रही है। मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में है और वो महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। उनके पास Mercedes-Benz GLS, BMW 5 Series, Audi A6 जैसी हाई-एंड गाड़ियां मौजूद हैं।
आशिक मिजाज हैं आदित्य
आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म आशिकी से ऐसा स्टारडम पाया कि वो रातों रात सुपरस्टार बन गए। वहीं उनका मिजाज भी बड़ा आशिकाना है क्योंकि उनका नाम एक नहीं बल्कि कई लड़कियों के संग जुड़ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य अनन्या पांडे, सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, आहना देओल, और अमेरिकन मेकअप आर्टिस्ट मरियाना मुकुचयन के अलावा गोवा की मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा तक को डेट कर चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
