Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपको शर्म नहीं आती... पपराजी पर फूटा सनी देओल का गुस्सा, जानें अब कैसे हैं धर्मेंद्र
Dharmendra Latest Health Update: बीते कई दिनों से बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब चल रही है और इसके चलते वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी बीच अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है, हालांकि ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इस तरह की रूमर्स फैलाने पर जमकर मीडिया को लताड़ा। अब एक सनी देओल का पपराजी पर गुस्सा फूटा है जिन्होंने उनके पिता और बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन को लेकर झूठी खबरें फैलाई थीं।
सनी ने पपराजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि 'आपको शर्म नहीं आती'। बता दें कि जब से धर्मेंद्र की तबीयत खराब है तब से देओल फैमिली चर्चा का विषय बन गई है। अच्छी बात ये है कि 'ही मैन' अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि सनी ने पपराजी को क्या कहा और अब कैसे हैं हमारे और आपके चहेते धर्मेंद्र।

सनी का फूटा गुस्सा
ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों पूरी देओल फैमिली धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर परेशान है। उनकी अचानक तबीयत खराब हो जाने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इसी बीच अभिनेता के निधन की अफवाह ने उनके परिवार को हैरान कर दिया। पहले हेमा मालिनी और ईशा देओल ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को लताड़ा और अब सनी देओल ने पपराजी को खरी-खोटी सुनाई।
तुम्हें शर्म नहीं आती
सनी देओल से जब उनके पिता के बारे में पूछा गया तो वो गुस्से से लाल हो गए और पपराजी को बोले की आपके घर में भी मां-बाप हैं, आपका भी परिवार है। आप लोगों के बच्चे हैं और ऐसे किसी के मरने की झूठी अफवाह फैलाने में शर्म नहीं आती। इस दौरान सनी के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
अब कैसे हैं धर्मेंद्र
एक मीडिया संस्थान को हाल ही में हेमा मालिनी ने बताया कि धरम जी की तबीयत अब ठीक है। ये बाकि सब ऊपर वाले के हाथ में है और बच्चों को उनकी बहुत फिक्र हो रही है और इस वजह से वो सो भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि अब वो अस्पताल से घर आ चुके हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है।
धर्मेंद्र को क्या हुआ था?
बता दें कि धर्मेंद्र को सांस संबंधी समस्या की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले भी वो इलाज के लिए एडमिट हुए थे। मगर इस बार अभिनेता की हालत बहुत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा। 89 साल के धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं लेकिन इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ है और फैंस की दुआएं भी काम आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
