Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
देसी गर्ल बनी ग्लोबल स्टार! व्हाइट लहंगा, बिंदिया और झुमकों में प्रियंका चोपड़ा का लुक हुआ Viral
Priyanka Chopra Viral Photos: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक खास इवेंट रखा गया है जिसका नाम है 'ग्लोबट्रॉटर्स' था और ये 15 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित किया गया था। इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जो लुक कैरी किया है उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक्ट्रेस को यूं ही देसी गर्ल नहीं कहा जाता। माथे पर बिंदिया, भारी-भरकम ज्वेलरी और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं प्रियंका की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
ग्लोबल स्टार होने के बावजूद उनके इस देसी अवतार ने फैंस के दिलों को फिर से जीत लिया है। तस्वीरें सामने आते ही लोग कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे कई फैंस ने तो लिखा, "क्विन पीसी वापस आ गई!"। प्रियंका का यह एलिगेंट और ट्रेंडसेटिंग लुक इंटरनेट पर हर तरफ चर्चा में है।

प्रियंका के नए लुक ने मचाया कहर
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए व्हाइट लहंगा, माथे पर बिंदिया, मांग टीका, कानों में झुमके और बेहद सटल मेकअप के साथ एक कमाल का देसी अवतार अपनाया है। उनके इस रॉयल और ग्रेसफुल लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों दुनिया भर में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हैं। एक्ट्रेस जैसे ही स्टेज पर आई तो उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़ सभी को नमस्ते किया उनका ये अंदाज लोगों का दिल चुरा कर ले गया।
इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रियंका की तस्वीरें
जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर वायरल होने लगीं। फैंस उनकी सादगी और स्टाइल से इतने प्रभावित हुए कि कमेंट सेक्शन में "क्वीन पीसी इज बैक!", "गॉर्जियस", "देसी एंड क्लासी" जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनका वायरल लुक देख ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से परी जमीन पर उतर आई हो।
रिलीज हो चुका है फिल्म का टीजर
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का टीजर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में प्रियंका का लुक देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस फिल्म में देसी गर्ल मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने दोबारा बॉलीवुड में कमबैक किया है और उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications