Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
‘शोले' से ‘यादों की बारात' तक: धर्मेंद्र की 7 आइकॉनिक फिल्में जिन्होंने 'हीमैन' को बनाया अमर
Dharmendra Iconic Films: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहलाए जाने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में अभिनेता ने अपनी अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और उनके फैंस सदमे में हैं। बेशक अब धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे हों लेकिन उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने उनके स्टारडम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। दमदार एक्शन, दिल छू लेने वाली अदाकारी और नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस इन सबने मिलकर उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आइकॉन में से एक बना दिया।
'शोले' से लेकर 'यादों की बारात' तक, धर्मेंद्र के कई किरदार आज भी लोग उतने ही प्यार से याद करते हैं जितना रिलीज के वक्त करते थे। यहां जानिए उनकी 7 सबसे आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने उन्हें 'अमर हीमैन' का दर्जा दिलाया और बॉलीवुड में एक सदाबहार लीजेंड बना दिया।

धर्मेंद्र की 7 यादगार फिल्में जो आज भी लोगों की हैं फेवरेट
1. 'शोले' (1975)
एक्शन-ड्रामा की इस क्लासिक फिल्म में धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया, जो आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर्स में से एक है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, एक्शन और हेमा मालिनी के साथ रोमांटिक सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
2. 'सीता और गीता' (1972)
इस मनोरंजक फिल्म में धर्मेंद्र एक युवा, आकर्षक हीरो के रूप में नजर आए। हेमा मालिनी के डबल रोल वाली इस फिल्म में उनका किरदार बेहद पसंद किया गया और दोनों की केमिस्ट्री ने फिल्म को सुपरहिट बनाया।
3. 'यादों की बारात' (1973)
एक्शन और थ्रिलर का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करती इस फिल्म में धर्मेंद्र ने शम्भू का किरदार निभाया। कहानी, म्यूजिक और उनके दमदार रोल ने इसे बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल कर दिया।
4. 'राजा जानी' (1972)
यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। धर्मेंद्र की मासूमियत और उनका चुलबुला अंदाज दर्शकों को खूब भाया।
5. 'चरस' (1976)
इस एक्शन-थ्रिलर में धर्मेंद्र एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे। उनका बोल्ड और इंटेंस अंदाज इस फिल्म की खासियत रहा और एक्शन फिल्मों में उनकी मजबूत पकड़ को साबित किया।
6. 'चुपके-चुपके' (1975)
'चुपके-चुपके' एक क्लासिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें धर्मेंद्र ने डॉ. परिमल त्रिपाठी का रोल निभाया, जो अपनी पत्नी के जीजा को बेवकूफ बनाने के लिए ड्राइवर बनकर मजेदार शरारतें करता है। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और मासूम-शरारती अंदाज दर्शकों को खूब भाया।
7. 'कहानी किस्मत की' (1973)
थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में धर्मेंद्र एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में थे जो एक रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है। उनकी परफॉर्मेंस और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को खास बनाया।



Click it and Unblock the Notifications
