Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमार थे 'हीमैन'
Dharmendra Death News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर आई है कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके घर के बाहर सुबर एंबुलेंस नजर आई थी और उसके बाद से ही घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई। धर्मेंद्र की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है। अभिनेता बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। हालांकि बाद में तबीयत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
उनका इलाज घर पर ही परिवार वालों की निगरानी में हो रहा था। अब अभिनेता की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है।

श्मशान घाट पहुंचा धर्मेद्र का परिवार
धर्मेंद्र की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई भावुक हो गया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता का पूरा परिवार विले पार्ले के श्मशान पर पहुंच गया है। सफेद कपड़ों में बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी को देखा गया जो गम में डुबे हुए हैं। इसके अलावा उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं।
करण जौहर ने शेयर किया भावुक पोस्ट
अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है। करण जौहर ने खुद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिससे धर्मेंद्र के निधन की खबर की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले भी धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर फैली थी जिसने सभी को गमगीन कर दिया था। हालांकि अभी भी बहुत से लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि उनके फेवरेट अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
धर्मेंद्र लंबे समय से थे बीमार
बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते कुछ दिनों पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। खबरें हैं कि उनकी सेहत में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा था ऐसे में उनके अंतिम दिनों में घरवालों के साथ समय बीताने के लिए उन्हें घर भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा था।
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे
बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वो 10 नवंबर 2025 को सांस संबंधी दिक्कत की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उस समय वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और कहा जा रहा था कि वो समय उनके लिए काफी मुश्किल रहा। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी इसलिए किया गया ताकी वो अपने अंतिम समय में अपने परिवार के साथ रहें। यही वजह है कि उनके घर को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया।



Click it and Unblock the Notifications