Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर
Dhurandhar Movie Superhit Dialogues: इन दिनों रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सिनेमा घरों में ऐसा गर्दा उड़ाया हुआ है कि सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर होने वाला एक महा-संग्राम नजर आ रही है। रणवीर सिंह की एनर्जी, आर माधवन की ठंडी और गहरी अभिनय शैली, संजय दत्त का चिर-परिचित खूंखार स्वैग और अर्जुन रामपाल का ग्रे शेड, इस फिल्म को 'मस्ट वॉच' की लिस्ट में टॉप पर रखता है।
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म ने दो दिन में ही 226.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'धुरंधर' की चर्चा सिर्फ इसकी भारी-भरकम स्टारकास्ट की वजह से नहीं है, बल्कि उन कातिलाना डायलॉग्स (Killer Dialogues) की वजह से है जो सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गए हैं।
जहां एक तरफ रणवीर सिंह 'फैमिली और फर्ज' के बीच फंसी एक भावुक जंग लड़ते दिख रहे हैं, वहीं आर माधवन और संजय दत्त के 'वन-लाइनर्स' ने दर्शकों के अंदर एक अलग ही जोश भर दिया है। थिएटर में बजने वाली सीटियां और तालियां इस बात की गवाह हैं कि फिल्म के संवाद हर हिंदुस्तानी के दिल की धड़कन से जुड़े हैं। 'धुरंधर' का हर एक शब्द सीधा निशाने पर लगता है। आइए, एक-एक करके रूबरू होते हैं फिल्म के उन 15 सबसे असरदार और यादगार डायलॉग्स से, जिन्होंने रिलीज से पहले ही फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' घोषित कर दिया है।

'धुरंधर' के सबसे दमदार और वायरल डायलॉग्स
1. "ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।"
- रणवीर सिंह का यह डायलॉग 'उरी' की याद दिलाता है और थिएटर में सबसे ज्यादा तालियां बटोरता है।
2. "अब पाकिस्तान का मुस्तक़बिल हिंदुस्तान तय करेगा।"
- जासूसी थ्रिलर में जब आदित्य धर इस तरह का पंच लाते हैं, तो दर्शकों का जोश चरम पर पहुँच जाता है।
3. "हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज़ है लड़ना।"
- आर माधवन का यह दमदार डायलॉग फिल्म के किरदारों के संघर्ष और साहस को बयां करता है।
4. "इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा।"
- रणवीर सिंह का यह डायलॉग एक सैनिक या जासूस के अंदर चलने वाली पारिवारिक जद्दोजहद को सीधे दिल तक पहुँचाता है।
5. "मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है।"
- जसकीरत के किरदार में रणवीर ने अपनी आवाज के भारीपन से इस दर्दनाक सच्चाई में जान फूंक दी है।
6. "बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता।"
- जब आर माधवन ठंडे दिमाग से यह बात कहते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह फिल्म की मूल थीम को दर्शाता है।
7. "जिंदा रखके तड़पाने में जो मज़ा है वो मौत में कहां!"
- राकेश बेदी द्वारा बोला गया यह डायलॉग एक गहरा स्पॉइलर और चौंकाने वाला मोड़ है।
8. "नाम सुनकर नहीं, काम देखकर पहचान बनती है... और मेरा काम ही मेरा नाम है।"
- यह डायलॉग किसी भी किरदार की धमक बताने के लिए काफी है।
9. "रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां दर है।"
- संजय दत्त (एसपी चौधरी असलम) का यह वन-लाइनर उनके सिग्नेचर स्टाइल में जबरदस्त लगता है।
10. "इस शहर में डर दो तरह का होता है... एक जो लोग महसूस करते हैं, और दूसरा जो मैं पैदा करता हूं।"
- यह लाइन किसी विलेन या किसी बेहद ताकतवर किरदार की दहशत को बयां करती है।
11. "इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज़्यादा।"
- हमजा का यह डायलॉग जासूसी के खेल और ल्यारी की अंडरवर्ल्ड दुनिया का कड़वा सच है।
12. "जो मेरे खिलाफ खड़ा होता है, वो ज्यादा देर खड़ा नहीं रहता।"
- सीधे और सपाट शब्दों में दी गई यह धमकी फिल्म के रोमांच को बढ़ा देती है।
13. "हम वहां खड़े होते हैं, जहां से खेल शुरू होता है... और खत्म भी।"
- मास्टरमाइंड किरदारों के लिए यह एक बेहतरीन पंच लाइन है।
14. "हमसे दुश्मनी करने से पहले, अपनी औकात देख लिया कर... क्योंकि हम हिसाब नहीं रखते, सीधा हिसाब कर देते हैं।"
- दुश्मनों को चेतावनी देने वाला यह डायलॉग युवाओं के बीच खूब वायरल हो रहा है।
15. "हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख़्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने ख़ुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा।"
- मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) का यह खूंखार डायलॉग दर्शकों के अंदर फिल्म के विलेन के प्रति गुस्सा भर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
