Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख
Dhurandhar 2 OTT Release Date & Platform: रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सिनेमा हॉल में अपनी जबरदस्त कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। यह फिल्म इस साल की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। फिल्म के एक्शन और दमदार डॉयलॉग्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों में झूमने पर मजबूर कर दिया। हालांकि बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो अब इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर बाजार गर्म है और अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट व प्लेटफॉर्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कब और कहां आप जसकीरत सिंह का 'रिवेंज' घर बैठे देख सकेंगे।

नेटफ्लिक्स नहीं यहां रिलीज होगी धुरंधर 2
धुरंधर 1 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया और अब सभी को धुरंधर 2 का इंतजार है। लेकिन ये बता दें कि इस बार मूवी की फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। जहां फिल्म धुरंधर का फर्स्ट पार्ट Netflix पर स्ट्रीम हुआ, वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर 2' के डिजिटल राइट्स JioHotstar ने एक मोटी रकम में खरीद लिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हाल के वर्षों की सबसे महंगी ओटीटी डील्स में से एक है, जिसके लिए प्लेटफॉर्म ने करीब ₹150 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। अब रणवीर सिंह की यह मेगा-ब्लॉकबस्टर नेटफ्लिक्स के बजाय नए प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ाने को तैयार है।
कब होगी स्ट्रीमिंग? (Dhurandhar 2 OTT Release Date)
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ओटीटी पर आने में थोड़ा समय ले सकती है। वहीं दूसरी ओर IPL मैच चल रहे हैं तो एक कारण ये भी है कि मूवी के रिलीज में थोड़ा समय लग सकता है। रिपोर्टस की मानें तो फिल्म मई 2026 के आखिरी हफ्ते में और जून के पहले हफ्ते में JioHotstar पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख नहीं हुआ है।
धुरंधर 2 की स्टारकास्ट और पब्लिक रिएक्शन
फिल्म ने अपनी शानदार सफलता से निर्देशक आदित्य धर को तो मालामाल किया ही साथ ही लोगों का भी दिल जीत लिया। फिल्म के हिट होने का श्रेय स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग को सबसे ज्यादा जाता है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है। जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी ने चार चांद लगा दिए।
समीक्षकों ने फिल्म के स्केल और रणवीर के परफॉरमेंस की जमकर तारीफ की है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि यह पार्ट पहले के मुकाबले ज्यादा शोरगुल वाला और भव्य है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों को यह 'शोर' बेहद पसंद आ रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
