Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, सारे रिकॉर्ड तोड़कर बनी 1000 करोड़ी फिल्म
Dhurandhar 2025 Highest Grossing Film: 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' लगातार सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 21 दिनों में ही यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
अब 'धुरंधर' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है, जिससे यह पिछले कुछ सालों की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो गई है। आइए जानते हैं कि 'धुरंधर' की आंधी में 'कंतारा' से लेकर 'छावा' तक कितनी फिल्में पिछड़ गई हैं।
क्रिसमस का धुरंधर को मिला लाभ
क्रिसमस की छुट्टी का धुरंधर को जमकर लाभ मिला है। छुट्टी के दिन सिनेमाघरों के सामने लोगों की लंबी कतारें देखी गई और कई जगह तो हॉल फुल हो गए और लोगों का दिल टूट गया। अब वीकेंड आने वाला है तो मेकर्स को इस बात की उम्मीद है कि इन छुट्टियों का इस फिल्म को और भी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

21 दिनों में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा
जियो स्टूडियोज की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने दुनियाभर में 1006.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म ने 2025 की चर्चित फिल्मों 'छावा' और 'कंतारा चैप्टर 1' को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां 'छावा' ने 807.91 करोड़ और 'कंतारा चैप्टर 1' ने 852 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं 'धुरंधर' ने सिर्फ तीन हफ्तों में यह ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन
भारत में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले 21 दिनों में धुरंधर ने देशभर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। नीचे फिल्म के कलेक्शन की एक लिस्ट दी गई है जो साप्ताहिक है आप देखिए और इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि लोगों के सिर पर धुरंधर का क्रेज किस कदर चढ़ा हुआ है।
पहले हफ्ते की कमाई: 218 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते की कमाई: 261.50 करोड़ रुपये
15वें से 20वें दिन के बीच: 160.70 करोड़ रुपये
21वें दिन (क्रिसमस): 28.60 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये हो गया है और यह अब 700 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।
टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल
घरेलू नेट कलेक्शन के आधार पर धुरंधर अब भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। खास बात यह है कि इसने रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' को पीछे छोड़ते हुए नौवां स्थान हासिल किया है।
दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन बना सफलता की कुंजी
रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की मजबूत कहानी, शानदार एक्शन और दमदार अभिनय ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखा। फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है।
सीक्वल की घोषणा, 2026 में फिर दिखेगा 'धुरंधर' का जलवा
फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पोस्ट-क्रेडिट सीन में बताया गया कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
