Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Exclusive Interview: शादी की उम्र नहीं होती, अच्छी होनी चाहिए बॉन्डिंग: सृति झा
Exclusive Interview: जी टीवी पर नया सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' शुरू हो चुका है। चंद दिन ही हुए इस टीवी शो को शुरू हुए। कम ही दिनों में दर्शकों की यह पसंद बन रहा है। दर्शकों की इस प्यार का कारण है सृति और अर्जित की जोड़ी। सृति यानी सृति झा, जो इसमें मुख्य किरदार निभा रही है। उनके अपोजिट कलाकार हैं अर्जित तनेजा।
बता दें कि इससे पहले यह जोड़ी टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में साथ काम कर चुकी है। खास बात यह भी है कि रील लाइफ ही नहीं, रियल लाइफ में भी सृति और अर्जित करीबी दोस्त हैं। अब उनके फैंस को उनकी इस दोस्ती को आकर्षक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में बदलते देखने का बेसब्री का इंतज़ार तो रहेगा ही।

घर वापसी का अहसास
सृति झा कहती हैं कि मैं शो कैसे मुझे तुम मिल गए का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं. मैं लंबे समय से ज़ी कुटुंब का हिस्सा रही हूं और ऐसे में यह वाकई घर-वापसी जैसा एहसास है।
अर्जित और सृति
सृति और अर्जित बहुत अच्छे दोस्त हैं। अर्जित के साथ जोड़ी बनाना सचमुच बड़ा खुशनुमा होने वाला है क्योंकि हम लोग बहुत करीबी दोस्त हैं। सृति ने बताया कि अर्जित बड़े कमाल के प्रोफेशनल हैं और मुझे यकीन है कि हम एक दूसरे के साथ काम करते हुए शानदार वक्त गुजारेंगे, क्योंकि वो मेरा आलोचक भी है और मेरा विश्वस्त भी।

शादी की उम्र
सृति कहती हैं कि आपको शादी जब ही करनी चाए, जब आपको सही व्यक्ति मिले। एक शादी के लिए कोई सही उम्र या फिर सही सही समय नहीं होता। बस, जिससे आप शादी कर रहे हो, वो व्यक्ति अच्छा होना चाहिए।
हम हैं परिवार
सृति झा कहती हैं कि अर्जित और मैं, दोनों ऑफ स्क्रीन काफी सहज हैं। अर्जित मेरे लिए एक परिवार की तरह है। जब हम दोनों शूट पर होते हैं तो एक सहजता और शांतिपूर्ण माहौल होता है। जब भी ष्शूट के दौरान मैं कभी स्ट्रेस में चली जाती हूं, तो वो हमेशा मुझे आराम दिलाने की कोशिश करते हैं और मुझे कुछ खाने के लिए देते हैं। जब वो मेरे आस-पास होते हैं, तो मैं काफी सुरक्षित महसूस करती हूं।
शो में किरदार
जी टीवी के नए सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' अमृता का किरदार निभा रही हूं। अपने पिछले हिट सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के किरदार प्रज्ञा के बीच अंतर भी बताते हुए कहती हैं कि कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा और कैसे मुझे तुम मिल गए की अमृता का किरदार एक-दूसरे से काफी अलग है। प्रज्ञा का किरदार ऐसा था कि वो पहले दूसरे के बारे में सोचती थी और जोकि मैं अपने निजी जीवन में हूं। अमृता ऐसी बिल्कुल भी नहीं है। वो बोलने से पहले बिल्कुल भी नहीं सोचती है। अमृता एक गलत चीज को गलत मानती है।



Click it and Unblock the Notifications
