Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Gadar 2: नये संसद भवन में सनी देओल की गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग, सेंट्रल विस्टा में सांसद देखेंगे फिल्म
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्सऑफिस हिला दिया है। गदर 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने कमाई के पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। अब फिल्म देश के संसद भवन में भी दिखाई जाएगी, जहां देश के सांसद गदर 2 का मजा लेंगे।

गदर 2, साल 2001 में आई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म अबतक 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है।
खबर है कि अब गदर 2 को संसद के सभी 543 सदस्य नये संसद भवन सेंट्रल विस्टा में देखेंगे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म तीन दिन संसद भवन में दिखाई जाएगी।

फिल्म 25 अगस्त से तीन दिनों के लिए सेंट्रल विस्टा में दिखाई जाएगी। इसकी पुष्टी फिल्म की निर्माता कंपनी ज़ी स्टूडियोज ने की है।
फिल्म की सफलता को लेकर सनी देओल ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म को सुपरहिट कराने को लेकर फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
