Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Gandhi Jayanti के मौके पर जरुर देखें गांधी जी पर बनी ये 6 फेमस फिल्में, एक को तो मिल चुका है ऑस्कर
Bollywood Movies based on Gandhi's life : मोहनदास करमचंद गांधी...जिन्हें लोग महात्मा गांधी या बापू बुलाते हैं और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उनका अहू योगदान था। गांधी जी का जन्म 02 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। बेशक आज हमारे बीच गांधी जी नहीं रहें, लेकिन आज भी उनके सिद्धांत और शिक्षा हमारे बीच मौजूद है। भारत ही नहीं दुनियाभर में लोग गांधी के विचारों का अनुसरण करते हैं।
राजनेता ही नहीं फिल्म जगत भी उनके विचारों से काफी प्रभावित हैं। इसलिए गांधी जी जैसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के ऊपर कई सारी फिल्में बन चुकी है। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी उन पर फिल्में बना चुका है। इनमें से एक मूवी को 8 ऑस्कर भी मिल चुके हैं। गांधी जी की जयंती के मौके पर यहां हम कुछ फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं।

गांधी (1982)
1982 में रिचर्ड एटनबरो की डायरेक्ट की 'गांधी' मोहनदास करमचंद गांधी पर बनी अभी तक बेस्ट मूवीज में से एक है। इस फिल्म में बापू के जीवन को बारिकी के साथ दिखाया गया है। इस फिल्म में लीड रोल में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने गांधी जी की बखूबी एक्टिंग की थी। फिल्म को आठ ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली भानु अथैया ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
नाइन ऑवर्स टू रामा' (1963)
फिल्म 'नाइन ऑवर्स टू रामा' बापू की हत्या और नाथूराम गोडसे की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में नाथूराम गोडसे की जिंदगी के 9 घंटे दिखाए गए हैं। ये फिल्म अंग्रेजी में बनी थी। इस फिल्म में जर्मन के एक्टर होर्स्ट बुचहोल्ज ने नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया था।
हे राम (2000)
फिल्म हे राम भी महात्मा गांधी की हत्या पर बेस्ड है। इस फिल्म में बापू की हत्या से जुड़े सारे पहलू दिखाए गए हैं। फिल्म में गांधी जी के किरदार में नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। कमल हासन, नसीरुद्दीन शाह के अलावा फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी भी अहम किरदार में थे।
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी(1996)
अभिनेता रजत कपूर ने फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी में गांधी जी का किरदार अदा किया था। उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें सभी से खूब तारीफें भी मिली थीं। साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 वर्षों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।
मैंने गांधी को नहीं मारा (2005)
फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में एक प्रोफेसर की जिंदगी के आसपास घूमती है, जो एक बीमारी से पीड़ित है और उसे लगता है कि गांधी की हत्या का वो जिम्मेदार है। फिल्म में अनुपर खेर गांधी के किरदार में थे। उर्मिला मांतोड़कर भी लीड रोल में दिखाई दी थी। इस फिल्म ने भी नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था।

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)
संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म गांधी जी के आदर्श और उनकी शिक्षा पर प्रकाश डालती है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के निर्देशक राजकुमारी हिरानी थे। इसमें दिलीप प्रभावलकर ने गांधी जी की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
गांधी माई फादर (2007)
2007 में आई इस बॉलीवुड फिल्म में गांधी जी की हत्या और संघर्ष से परे उनके निजी जीवन को दिखाया गया था। फिल्म में बापू और उनके बेटे हीरालाल गांधी के साथ उनके रिश्तों को दर्शाया गया था। गांधी माई फादर में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया था और अक्षय खन्ना ने हीरालाल गांधी का रोल निभाया था। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।



Click it and Unblock the Notifications
