Latest Updates
-
Navratri Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 7 Wishes: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के भक्तिमय संदेश भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं -
Navratri 2026 Wishes In Sanskrit: मां कालरात्रि के दिव्य संस्कृत श्लोकों से दें भक्तों को शुभकामना -
Chaiti Chhath 2026 Usha Arghya Wishes: चैती छठ का तीसरा दिन आज, अपनों को भेजें ऊषा अर्घ्य की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के 7वें दिन चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल -
13 साल कोमा में रहने वाले हरीश राणा का निधन, जानें ऐसे मरीज के अंग दान हो सकते हैं या नहीं? -
इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा का निधन, दिल्ली के एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस -
Chaiti Chhath Geet 2026: 'कांच ही बांस' से 'उग हो सुरुज देव' तक, इन गीतों के बिना अधूरा है छठ पर्व -
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? 1 बूंद से मौत पक्की, 'धुरंधर-2' में क्यों हुई डाइमिथाइल मरक्यूरी की चर्चा -
Badshah Wedding: कौन है ईशा रिखी जिनसे रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Harman Sidhu Family Tree: पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का 37 साल की उम्र में निधन, किस-किस को पीछे छोड़ गए गायक
Harman Sidhu Family Tree: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाली खबर लेकर आई। मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का सिर्फ 37 साल की उम्र में सड़क हादसे में निधन हो गया। इस खबर ने उनके फैंस, परिवार और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। अपनी प्यारी मुस्कान और दमदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले हरमन का यूं अचानक जाना हर किसी के लिए अविश्वसनीय है। हरमन सिद्धू की अचानक मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है।
उनके चाहने वालों को तो इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब हरमन उनके बीच में नहीं रहे। इसी बीच सोशल मीडिया पर सिंगर के परिवार को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि अपने पीछे वो किस-किस को छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं कैसे हुआ हादसा और हरमन सिद्धधू के परिवार में कौन-कौन हैं।

हरमन सिद्धू कौन थे?
हरमन सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर थे, जिन्हें उनकी दमदार आवाज और देसी अंदाज़ के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने 2007 में रिलीज हुए हिट गाने 'पेपर या प्यार' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद 'कोई चक्कर नहीं', 'बेबे बापू', 'बब्बर शेर' और 'मुल्तान बनाम रूस' जैसे कई गानों ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। पंजाब और हरियाणा में उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत थी।
साधारण परिवार से आने वाले हरमन अपनी सादगी, मुस्कान और दिल छू लेने वाले गानों की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते थे। दुखद रूप से, 37 साल की उम्र में सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी को अचानक समाप्त कर दिया। उनकी कमी को इंडस्ट्री हमेशा महसूस करेगी।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव खियाला लौट रहे थे, तभी उनकी कार की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि हरमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है और हादसे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। उनका पार्थिव शरीर मानसा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हरमन सिद्धू का परिवार (Family Tree)
सिंगर अपने पीछे छोटा लेकिन बेहद प्यारा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में उनकी बुढ़ी मां है जिसका जवान बेटे की मौत की खबर सुन रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और एक बेटी भी है। बेटी तो छोटी है लेकिन कहीं न कहीं वो भी पिता की जुदाई महसूस कर रही है। वहीं पत्नी तो अपने पति की मौत की खबर सुनने के बाद से ही बेसुध हालत में है। परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
हिट गानों से भरा रहा करियर
हरमन सिद्धू ने अपने संगीत सफर में कई ऐसे गाने दिए जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें 2007 के उनके सुपरहिट गाने 'पेपर या प्यार' से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर ट्रैक्स दिए जैसे- 'कोई चक्कर'नहीं', 'बेबे बापू', 'बब्बर शेर', 'मुल्तान बनाम रूस' इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी आवाज में देसी टच और खास सुर झलकते थे, जिसने उन्हें पंजाब-हरियाणा में खूब लोकप्रिय बनाया।
2018 का विवाद
2018 में उनकी जिंदगी में विवाद तब आया जब उन्हें ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उन्होंने नशे का सेवन करने की बात स्वीकार की थी। यह उनके करियर का कठिन दौर था, लेकिन वह वापस संगीत में लौटने की कोशिश कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग
हरमन सिद्धू सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे और अपने फैंस से जुड़े रहते थे। बता दें कि हरमन के इंस्टाग्राम पर 3,742 फॉलोअर्स हैं, फेसबुक पर 18,000 फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 13.1K सब्सक्राइबर्स हैं। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति
हरमन सिद्धू की अचानक मौत ने पंजाबी संगीत जगत को हिला दिया है। उनकी आवाज और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। साथी कलाकारों और फैंस ने उनके जाने को एक अपूरणीय क्षति बताया है। उनके गाने और उनकी यादें अब हमेशा उनके चाहने वालों के दिल में जीवित रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications











