Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Year Ender 2025: मौत, तबाही और दहशत, इन 5 कारणों ने बनाया 2025 को भयावह साल जिसमें गई सैकड़ों जानें
Year Ender 2025: साल 2025 बीतते-बीतते जहां कुछ अच्छी यादें हमेशा साथ रहेंगी वहीं कुछ परिवारों के लिए ये साल एक ऐसी कसक दे गया है जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके। आपने देखा ही होगा कि साल की शुरुआत से ही कई बुरी खबरें सुनने को मिली जैसे कहीं आतंकी हमले हुए तो कहीं भगदड़ मची और कई लोगों को जानलेवा बीमारियों ने काल का ग्रास बना दिया।
अब साल खत्म होने को है और हम इस पूरे साल के कुछ हाइलाइट्स आपके लिए लेकर आ रहे हैं और साथ ही वो 3 बड़े कारण बताने जा रहे हैं जो इस साल सबसे ज्यादा मौतों के कारण बनें। आइए ईयर एंडर पर बिना देर किए जान लेते हैं उन 3 कारणों के बारे में।
1. प्राकृतिक आपदाएं
आपको याद हो तो साल की शुरुआत में ही म्यांमार में भयानक भूकंप आया जिसमें कई लोगों की जान चली गई। उसके बाद उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस साल उत्तरकाशी में बादल फटा, हिमाचल प्रदेश में बादल फटा तो कहीं बाढ़ आई और कहीं भूस्खलन हुआ। इन प्राकृतिक आपदाओं में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घर से बेघर हो गए। कुछ तो अपने परिवार से अलग हो गए।

2. आतंकी हमले
इस साल मध्य समय में यानी अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को हिला दिया। इस आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। इसके बाद हाल ही में दिल्ली के लाल किला में हुए कार ब्लास्ट में भी कई लोगों की जान चली गई। ये कोई आम ब्लास्ट नहीं था बल्कि एक आतंकी साजिश ही थी।
3. कैंसर ने ली कई जानें
इस साल आपने देखा होगा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने भी कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया। पंकज धीर से लेकर हॉलीवुड एक्टर एंजी स्टोन, राल्फ्स, डी'एंजेलो, काली मैक, राइन सैंडबर्ग और वैल किल्मर जैसे दिग्गज स्टार्स का कैंसर से निधन हुआ। ये तो बात हुई फेमस सेलिब्रिटीज की लेकिन आम लोगों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।
4. हार्ट अटैक बना मौत का कारण
साल 2025 में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट भी सबसे ज्यादा मौतों का कारण बना। शेफाली जरीवाला से लेकर मुकुल देव, जुबीन गर्ग, कामिनी कौशल, सुलक्षणा पंडित, बॉडीबिल्डर वीरेंद्र सिंह जैसे नामी सितारों को हार्ट अटैक ने हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इसके अलावा वो लोग जो फेमस नहीं बल्कि आम नागरिक हैं उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है। इस साल कैंसर जैसी बीमारी के अलग-अलग प्रकारों को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च भी किया गया।
5. प्लेन क्रैश में भी गई जानें
आपको अहमदाबाद प्लेन क्रैश तो याद ही होगा। लंदन के लिए उड़ान भरने वाला प्लेन तकनीकी खराबी के कारण एक हॉस्टल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस हादसे में 241 यात्रियों की और 18 से ज्यादा हॉस्टल में रह रहे लोगों की जान चली गई। इसके अलावा देश-विदेश में और भी कई ऐसे हादसे हुए।



Click it and Unblock the Notifications
