Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बिना लक्षण के हो गया Breast Cancer, महिमा चौधरी की चेतावनी! डॉक्टर से जानें साइलेंट कैंसर को कैसे पहचानें?
Mahima Chaudhary Breast Cancer: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें स्तन कैंसर जब हुआ था और इस बात का पता चला तो हो हैरान रह गई थीं। उन्होंने बताया कि उनमें कोई लक्षण नहीं थे जिससे पता चलता कि कोई ऐसी परेशानी हो सकती है। यह सुनकर कई महिलाओं में चिंता बढ़ गई है क्योंकि डर इस बात का सता रहा है कि साइलेंट ब्रेस्ट कैंसर कैसे आपकी जिंदगी में तूफान ला सकता है।
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह सामान्य है, खासकर कम उम्र की महिलाओं में जिनके स्तन ऊतक घने होते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि स्तन कैंसर क्यों साइलेंट बन जाता है, अपनी स्तनों की सही जांच कैसे करें, और कब डॉक्टर से सलाह लें।

महिमा चौधरी ने किया खुलासा
हाल ही में एएनआई से बात करते हुए महिमा चौधरी ने बताया कि जब उन्हें स्तन कैंसर हुआ था तो उन्हें कोई लक्षण नजर ही नहीं आए। उन्होंने कहा कि वो तो रूटीन चेकअप के लिए गई थीं और उसी दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। ऐसे में समय रहते उन्होंने इलाज शुरू करवाया और इस गंभीर बीमारी से निजात पा सकीं।
साइलेंट कैंसर कैसे होता है
हैदराबाद की एआईजी हॉस्पिटल्स की ब्रेस्ट सर्जन डॉ. प्रज्ञा चिगुरुपति के अनुसार, स्तन कैंसर शुरुआती चरणों में अक्सर किसी लक्षण के बिना बढ़ता है। युवा महिलाओं के हैवी ब्रेस्ट ऊतक के कारण छोटे ट्यूमर छिप सकते हैं। 70-75% महिलाओं का पारिवारिक इतिहास नहीं होता, इसलिए कई लोग जोखिम के बारे में जानते ही नहीं।
अपनी स्तनों की जांच कितनी बार करें?
डॉ. चिगुरुपति ने सलाह दी है कि महिलाओं को अपनी हेल्थ का खुद ध्यान रखना चाहिए उन्होंने बताया महिलाओं को कब-कब स्तन कैंसर की जांच करवानी चाहिए।
मासिक धर्म वाली महिलाएं: हर महीने एक बार स्तन स्व-परीक्षण (BSE), बेहतर है मासिक धर्म के 3-5 दिन बाद।
रजोनिवृत्त महिलाएं: हर महीने एक निश्चित दिन चुनकर जांच करें।
किसी भी उम्र में: अगर कुछ अजीब लगे, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
कैसे करें स्व-परीक्षण
दर्पण के सामने खड़े होकर देखें अगर आकार, आकृति, समरूपता में बदलाव नजर आए तो डॉक्टर से सलाह लें। त्वचा पर गड्ढे, सिकुड़न या निप्पल के उलटने की जांच करें। अपनी भुजाएं ऊपर उठाएं और देखें कोई बदलाव तो नजर नहीं आ रहा।आप तीन मध्यमा उंगलियों की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए पूरे स्तन और बगल का निरीक्षण करें। आप जान लें कि स्व-निरीक्षण करना सबसे जरूरी है।
युवा महिलाओं में स्तन कैंसर क्यों बढ़ रहा है?
जीवनशैली में बदलाव की वजह से और गलत खानपान की वजह से। साथ ही शराब और धूम्रपान के अधिक सेवन से। शरीर में वसा बढ़ना भी इसका एक कारण है। इसके अलावा बच्चे को स्तनपान न कराने की वजह से और जल्दी मासिक धर्म बंद होने की वजह से भी ये केस बढ़ रहे हैं। साथ ही इसका एक और कारण प्लास्टिक सर्जरी और तनाव भी है। ऐसे में अपने लाइफस्टाइल में सुधार लाएं और खानपान का खास ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
