Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Year Ender 2025: शेफाली जरीवाला से जुबीन गर्ग तक, 2025 में इन 13 सेलिब्रिटीज ने कहा दुनिया को अलविदा
Indian Celebs Who Died In 2025: साल 2025 मनोरंजन जगत और कला-संस्कृति की दुनिया के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। इस साल इंडस्ट्री ने ऐसे कई सितारों को खो दिया, जिन्होंने अपने अलग अंदाज, प्रतिभा और व्यक्तित्व से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। टीवी से लेकर सिनेमा, संगीत और सोशल मीडिया तक हर प्लेटफॉर्म पर ऐसे चेहरे थे जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से नाम कमाया, लेकिन 2025 में उनकी जिंदगी का सफर थम गया।
आइए जानते हैं उन 13 सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा।

1. शेफाली जरीवाला
शेफाली जरीवाला की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने सिर्फ 42 साल की उम्र में 27 जून 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। शेफाली की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
2. मनोज कुमार
बॉलीवुड के मशहूर और वेटरन एक्टर मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। उनकी मौत हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण 87 वर्ष की आयु में हुई।
3. जुबीन गर्ग
मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की अचानक मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। 19 सितंबर 2025 को जुबीन की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से मौत हो गई थी।
4. सतीश शाह
टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्मी दुनिया तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। सतीश किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
5. पंकज धीर
15 अक्टूबर 2025 टीवी और बॉलीवुड के दिग्गज स्टार पंकज धीर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत कैंसर से हुई। इससे पहले भी वो इस जानलेवा बीमारी का दर्द झेल चुके थे।
6. प्रीतिश नंदी
फेमस फिल्ममेकर और कवि का प्रीतिश नंदी ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रीतिश की मौत 8 जनवरी 2025 को हुई थी।
7. सुलक्षणा पंडित
अपने जमाने की वेटरन एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। सुलक्षणा ने 6 नवंबर 2025 को अपनी आखिरी सांस ली।
8. बॉडीबिल्डर वीरेंद्र सिंह
अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉडीबिल्डर वीरेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका निधन 9 अक्टूबर 2025 को हुआ था।
9. असरानी
दिवाली के समय पर यानी 20 अक्टूबर को अपनी कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर असरानी का निधन हुआ। वो लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।
10. पीयूष पांडे
एड गुरु कहे जाने वाले पीयूष पांडे का निधन 24 अक्टूबर 2025 को हुआ। वो भी उम्र संबंधी समस्या से जूझ रहे थे।
11. कामिनी कौशल
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल की 98 साल की उम्र में 14 नवंबर 2025 को मौत हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर में कई यादगार रोल निभाए थे।
12. अत्यूच पोद्दार
'थ्री इडियट्स' में प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले एक्टर अत्युच्च पोद्दार का 18 अगस्त 2025 को निधन हो गया था।
13. मुकुल देव
दुर्योधन के किरदार से घर-घर फेमस हुए मुकुल देव की मौत 23 मई 2025 को हुई थी। उनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।



Click it and Unblock the Notifications