Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
'खतरों के खिलाड़ी' में पहली मुलाकात, 'बिग बॉस' में प्यार का इजहार, ऐसी है जैस्मिन-अली की लव स्टोरी
Jasmin Bhasin-Aly Goni Love Story: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। दुबई में अपना 36वां बर्थडे मनाने के लिए गईं जैस्मिन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ऐसे मुश्किल समय में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी उनके साथ थे और उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर जैस्मिन की तबीयत के बारे में बताते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। दोनों की बॉन्डिंग देखते हुए अब फैंस उनकी लव स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं कि वो कैसे मिले और कब खिले दोनों के बीच प्यार के फूल? आइए जानते हैं जैस्मिन और अली की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई।

कैसे हुई जैस्मिन और अली गोनी की पहली मुलाकात?
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी प्यारी सी स्माइल लाखों लोगों के दिलों को धड़काने के लिए काफी है और इसी स्माइल से अली गोनी भी घायल हो गए। जैस्मिन और अली 'खतरों के खिलाड़ी 9' में पहली बार मिले थे और वहीं से वो दोनों करीब आए जिसे लोगों ने भी नोटिस किया। मगर जैस्मिन और अली ने अपने रिश्ते पर प्यार की मोहर नहीं लगाई।
कब हुआ इजहार-ए-मोहब्बत?
अली गोनी और जैस्मिन भसीन के बीच की नजदीकियों को तो सब देख रहे थे लेकिन कपल ने अभी तक इस रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई थी। फिर 'बिग बॉस सीजन 14' के सेट पर दोनों ने ना-ना करते हुए दोस्ती का रिश्ता स्वीकार किया और बाद में इस रिश्ते को प्यार का नाम दे अपनी फीलिंग्स शेयर कीं। बस फिर क्या था तभी से दोनों लाइमलाइट में छाने लगे और फिर लिव-इन में रहने लगे। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है।
जैस्मिन ने खुद बताया अपने दिल का हाल
एक इंटरव्यू में खुद जैस्मिन भसीन ने बताया कि वो दोनों पहले अच्छे दोस्त थे और न जाने कब वो दोस्ती प्यार में बदल गई उन्हें पता भी नहीं चला। 3 साल दोस्त रहने के बाद वो डेटिंग करने लगे। जैस्मिन ने बताया कि अली के लिए उनके दिल में फीलिंग्स थी लेकिन उन्होंने शुरुआत में उन्हें जाहिर नहीं किया। अब जैस्मिन और अली खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे संग लिव-इन में रह रहे हैं।
कब शादी के बंधन में बंधेंगे अली और जैस्मिन?
जैस्मिन और अली के बीच का इश्क तो किसी से छिपा नहीं है। अब उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि कपल शादी के बंधन में कब बंधेंगे। इस पर जैस्मिन ने दबी जुबान में कहा कि वो शादी से इंकार नहीं कर रही हैं लेकिन अभी उनका फोकस अपने करियर पर है। वहीं अली गोनी ने भी कहा कि उनके परिवार की ओर से शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है लेकिन दोनों में से किसी ने भी ये कंफर्म नहीं किया है कि वो कब शादी करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
