Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Birthday Special: दो शादियां, तीन अफेयर... फिर भी अकेले हैं कमल हासन! जानिए अधूरी मोहब्बत की कहानी
Kamal Haasan Birthday: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके कमल हासन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सिनेमा की दुनिया में कुछ कहानियां पर्दे पर जितनी खूबसूरत दिखती हैं, पर्दे के पीछे उतनी ही अधूरी रह जाती हैं। साउथ सिनेमा के मेगास्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्मों में रोमांस के बादशाह, लेकिन असल जिंदगी में अकेलेपन के मुसाफिर।
उन्होंने दो-दो शादियां की, तीन गहरे अफेयर रहे, लेकिन फिर भी आज वो 70 से ऊपर की उम्र में बिल्कुल अकेले हैं। उनकी प्रेम कहानी में शोहरत, जुनून, दिल टूटना और तन्हाई सब कुछ है जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को याद दिलाता है। आज कमल हासन के बर्थडे के मौके पर हम जानते हैं उनकी अधूरी प्रेम कहानियां।

सारिका के लिए तोड़ी पहली शादी
कमल हासन का नाम आते ही जेहन में एक ऐसे अभिनेता की छवि बनती है जो अभिनय का जादूगर है, जिसने हर किरदार को जिया है। लेकिन पर्दे के पीछे उनकी जिंदगी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। सबसे पहले उनका नाम एक्ट्रेस श्री विद्या के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने इस रिश्ते पर खुले तौर पर मोहर नहीं लगाई। पहली शादी उन्होंने साल 1978 में वाणी गणपति से की थी, जो एक प्रसिद्ध डांसर थीं।
लेकिन इस रिश्ते के बीच में सारिका आ गई और पति-पत्नी का रिश्ता टूट गया। इसके बाद कमल की जिंदगी में आईं सारिका, जिनसे उन्होंने दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन को जन्म दिया। पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक सका।
रहे कई अफेयर फिर भी अकेले क्यों?
उनकी जिंदगी में अफेयर की कहानियां भी खूब सुर्खियों में रहीं गौतमी तड़ीमाला, सिमरन और शोभना जैसी अभिनेत्रियों के साथ उनके नाम जुड़े। कहा जाता है कि गौतमि के साथ उन्होंने कई साल लिव-इन रिलेशनशिप में भी बिताए, लेकिन ये रिश्ता भी अधूरा रह गया।
आज कमल हासन अपने काम और अपनी बेटियों के साथ खुश हैं, लेकिन उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था उन्होंने बहुत प्यार किया, लेकिन शायद वो प्यार को निभाने में उतने सफल नहीं रहे।



Click it and Unblock the Notifications