Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
दिलीप कुमार थे पहली मोहब्बत, फिर क्यों बहन के पति से करनी पड़ी शादी? कामिनी कौशल की अनसुनी कहानी
Kamini Kaushal Love Story: मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। बीते कुछ दिनों में कई दिग्गज स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की हालत स्थिर है। इसी बीच एक और बुरी खबर आई है कि हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री की निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच कामिनी की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अपनी मासूमियत, सादगी और नैचुरल एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कामिनी का दिल दिलीप कुमार पर आ गया था लेकिन शादी उन्होंने अपनी बहन के पति से की। हालांकि इस बात ने सभी को हैरान कर दिया लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत बड़ी और रुला देने वाली थी जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

कामिनी का पहला प्यार थे दिलीप कुमार
बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, प्यार पनपा और शादी की बातें तक पहुंच गईं। बता दें कि कामिनी और दिलीप ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। जबकि दिलीप पहले से शादीशुदा थे फिर भी कामिनी ने उनसे दिल लगाया। हालांकि उनके इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में छाए हुए थे। मगर उनका प्यार परवान न चढ़ सका। कामिनी पर्दे पर जितनी सरल दिखती थीं, उनकी वास्तविक जीवन कहानी उतनी ही भावनाओं, संघर्ष और मजबूरियों से भरी हुई थी।
इश्क दिलीप कुमार से तो जीजा जी संग क्यों की शादी
कामिनी दिलीप कुमार से प्यार करती थीं और उनसे ही शादी करना चाहती थीं लेकिन फिर एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी। दरअसल, कामिनी की बड़ी बहन की एक हादसे में मौत हो गई तो ऐसे में कामिनी को अपने जीजा जी बीएस सूद से शादी करन पड़ी। कामिनी की बड़ी बहन की दो बेटियां हैं और बीएस सूद संग शादी करने के बाद उनके तीन बेटे हुए।
धर्मेंद्र संग भी किया है काम
कामिनी ने धर्मेंद्र संग भी काम किया है। उन्होंने 'इश्क पे जोर नहीं' फिल्म में धर्मेंद्र संग अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। इसके अलावा वो 'शहीद', 'नीचा नगर' 'दूध भात', 'अरुणोदय', 'दोस्ती' और 'नदिया के पार' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं कामिनी ने टीवी जगत में भी अपनी एक्टिंग से घर-घर पहचान पाई है। उन्होंने लास्ट फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम किया और उसके बाद हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।2025-11-14



Click it and Unblock the Notifications
