Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Video Viral: स्टेज शो में कनिका कपूर के साथ हुई गंदी हरकत! वीडियो वायरल होते ही सिंगर पर ही टूट पड़े ट्रोल
Kanika Kapoor Shocking Video Viral: मेघालय के मे'गॉन्ग फेस्टिवल में स्टेज शो के दौरान बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ हुई एक गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने कनिका के बहुत पास आकर उन्हें छूने और गोद में उठाने की कोशिश की। हालांकि एक पल के लिए वो अनकम्फर्टेबल नजर आईं। हालांकि कनिका ने खुद को संभालते हुए गाना जारी रखा, लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर आते ही बवाल मचा रहा है।
जहां कई लोग सिंगर के साथ हुई इस बदसलूकी की निंदा कर रहे हैं, वहीं हैरानी की बात यह है कि कुछ यूजर्स कनिका कपूर को ही ट्रोल करने लगे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उल्टा सिंगर पर सवाल उठा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों हो रहा है एक तो कनिका के साथ बदतमीजी हुई और उसी को ट्रोल किया जा रहा है, भला क्यों? आइए इस बारे में हम आपको बताते हैं और वीडियो भी दिखाते हैं।

कनिका कपूर के साथ हुई गंदी हरकत
हाल ही में मेघालय के मे'गॉन्ग फेस्टिवल में कनिका कपूर का लाइव स्टेज शो हो रहा था। मगर उसी समय एक शख्स ने स्टेज पर चढ़ कनिका के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। उसने कनिका के पास आकर उन्हें छुआ और गोद में उठाने की कोशिश की। कनिका एकदम घबरा गईं और पीछे हट गईं लेकिन उन्होंने गाना बंद नहीं किया। उनकी इस बहादुरी को देख कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की।
यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
जहां एक तरफ कनिका की बहादुरी को देखते हुए लोगों ने उनकी तारीफ की वहीं वायरल वीडियो को देख कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में कई कमेंट लिखे हैं जिसे देख आप जान जाएंगे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है? एक यूजर ने लिखा- ये पेड पब्लिसिटी है तभी तो वो एकदम शांत दिख रही है। दूसरे ने लिखा- सब प्री-प्लांड था। तीसरे ने लिखा- पब्लिसिटी स्टंट है ये फेक है सब कुछ। एक अन्य ने लिखा- पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ नहीं, साफ मालूम हो रहा है स्क्रिप्टेड है।
सिक्योरिटी पर उठे सवाल
जैसे ही अंजान आदमी ने स्टेज पर आकर कनिका कपूर के साथ बदतमीजी की तो सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड एक्टिव हो गए और उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। मगर सवाल ये उठता है कि अचानक से इतनी भीड़ के बीच में किसी की कैसे इतनी हिम्मत हो गई कि वो स्टेज पर चढ़ कनिका के साथ ऐसी हरकत कर गया। कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इंडिया में लड़कियां सेफ नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications