Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
‘धुरंधर' फिल्म के ट्रेंडिंग ट्रैक पर साइना नेहवाल ने पिता संग किया डांस, इंटरनेट पर Video Viral
Saina Nehwal Dance Video Viral: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेंडिंग गाना 'FA9LA' इस समय इंटरनेट पर हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई इस ट्रैक पर अपने डांस मूव्स दिखा रहा है। अब इसी लिस्ट में शुमार हुआ है भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का नाम, जिन्होंने अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर धांसू डांस कर हर किसी को चौंका दिया है।
सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे बार-बार रीप्ले कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है पसंद भी किया है।

अक्षय खन्ना स्टेप पर थिरकी साइना
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इन दिनों अपने गेम की वजह से नहीं बल्कि अपने डांस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। साइना ने 'FA9LA' गाने के हुक स्टेप्स पर बेहद मजेदार अंदाज डांस किया है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ जो बॉन्डिंग शेयर की है वो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
पिता के साथ कॉपी किया हुक स्टेप
वहीं साइना के पिता भी पूरे एटीट्यूड के साथ स्टेप्स कॉपी करते दिखते हैं। पिता-पुत्री की ये बॉन्डिंग और एनर्जी लोगों को इतनी पसंद आई कि यूजर्स कमेंट करते नहीं थक रहे। खास बात यह है कि साइना नेहवाल ने डांस करते हुए ऐसा कॉन्फिडेंस और क्यूटनेस दिखाया कि वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और व्यूज जुट चुके हैं और #Saina Nehwal Dance Video सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। अब साफ है कि देश की बैडमिंटन क्वीन सिर्फ कोर्ट पर ही नहीं, बल्कि डांस फ्लोर पर भी कमाल कर रही हैं!
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने दिल खोलकर कमेंट किए। एक ने लिखा- सो क्यूट, दूसरे ने लिखा- वाह! हरवीर भाई साहब, तीसरे ने लिखा- इंडियन स्टार। किसी ने लिखा- तुम दोनों लेजेंड हो। इसके अलावा हार्ट इमोजी और लाइक वाले थंब से पूरा कमेंट बॉक्स भरा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
