Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कैटरीना-विक्की के बेटे विहान के नाम का ‘उरी' से क्या है खास कनेक्शन? आदित्य धर ने खोला राज!
Katrina-Vicky Son Vihaan Uri Connection: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का अब प्रमोशन हो गया है क्योंकि नवंबर 2025 में उनके घर नन्हा मेहमान जो आ गया है। बेबी के जन्म के पूरे दो महीने बाद यानी 7 जनवरी को कपल ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है। कैटरीना-विक्की ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है जो एक संस्कृत नाम है और इसका अर्थ भी बहुत सुंदर है।
इसी बीच हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने विक्की के पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने 'उरी' फिल्म के मेजर विहान शेरगिल से विक्की के बेटे का कनेक्शन बताया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

विक्की-कैटरीना ने बेटे का नाम रखा खास
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और शादी के 4 साल बाद कपल पेरेंट्स बन गए हैं। 7 नवंबर 2025 को कपल ने बेटे का वेलकम किया और उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बहुत ही प्यारा रखा है जो एक संस्कृत नाम है। इस जोड़े के बेटे का नाम है विहान कौशल। क्या आपको इस नाम से कुछ याद आया, जी हां, आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं फिल्म 'उरी' के मेजर 'विहान शेरगिल' की जिस किरदार को विक्की कौशल ने बखूबी निभाया था।
आदित्य धर ने किया खास कमेंट
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे का नाम जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से किया तो लोगों की बधाइयों का तांता लग गया। हर कोई कपल को मुबारकबाद दे रहा थ और इस सुंदर नाम की खूब तारीफ कर रहा था। इसी बीच कमेंट बॉक्स में फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर का कमेंट आया जिसमें उन्होंने लिखा- 'बधाई हो!! मेरी विक्कू, मेजर विहान शेरगिल के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने से लेकर अब नन्हे विहान को अपनी गोद में लेने तक, जीवन का चक्र सचमुच पूरा हो गया है।
आप तीनों को मेरा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। आप दोनों बहुत ही बेहतरीन माता-पिता बनेंगे।' जिन लोगों को अभी तक ये समझ नहीं आया था कि विहान का उरी फिल्म से क्या कनेक्शन हैं वो अब समझ ही गए होंगे कि विक्की के किरदार का नाम विहान था और उन्होंने रियल लाइफ में भी उसी से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम रखा है।
क्या है विहान का अर्थ
बता दें कि विहान संस्कृत भाषा से लिया गया नाम है, जिसका अर्थ होता है- सुबह, भोर, नई शुरुआत और सूर्योदय की पहली किरण। यह नाम उम्मीद, सकारात्मकता और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications