Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
National Film Awards 2023: आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस,अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब
National Film Awards 2023: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का अनाउसमेंट हो गया है। भारतीय फिल्मों के लिए ये पुरस्कार काफी खास होता है। इस बार बॉलीवुड फिल्म सरदार उधम सिंह ने बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को मिला है।

आपको बता दें कि 2023 में 69वां नेशनल फिल्म पुरस्कार घोषित किए गये हैं। इसमें 2021 में रिलीज हुई फिल्में शामिल हैं।

बता दें कि राष्ट्री फिल्म पुरस्कार 31 फीचर, 24 नॉन फीचर और 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में दिया गया है।
आर माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। वहीं तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज में अभिनय के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है।

डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है।
फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) का पुरस्कार जीता है।

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है।

-बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव (आरआरआर)
-बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
-बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)
-बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)
-बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
-नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
-बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
-स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
-बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
-बेस्ट एडिंटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
-बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
-बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार उधम
बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल रहे हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications