Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
Nimisha Sajayan Weight Loss: फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' इन दिनों खास चर्चा में है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस निमिषा सजयन के काम की भी काफी तारीफ हो रही है। बबीता या बेबी सिंह के किरदार में उनका बदला हुआ लुक भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इस किरदार के पीछे की मेहनत सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं थी। निमिषा को इसके लिए अपने शरीर में बड़ा बदलाव करना पड़ा और फिर उसी वजन को कम करने के लिए एक अलग चुनौती का सामना करना पड़ा। निमिषा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उनका वजन 58 किलो से बढ़कर 72 किलो हो गया था। वजन बढ़ाना एक चुनौती थी, लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद उस बढ़े हुए वजन को कम करके वापस पहले वाली फिटनेस में आना उनके लिए उससे भी ज्यादा मुश्किल साबित हुआ।

निमिषा ने बताया कैसे घटाया 14 किलो वजन
फिल्म के किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाने के बाद उसे कम करना निमिषा सजयन के लिए आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने बताया कि वेट लॉस शुरू करने के शुरुआती करीब 10 दिन उनके लिए सबसे मुश्किल रहे। इस दौरान नींद ठीक से नहीं आती थी, मूड स्विंग्स होता था, शरीर में थकान रहती थी और कई बार वह काफी परेशान और निराश भी हो जाती थीं। निमिषा के मुताबिक, कई लंबे वर्कआउट सेशन के बीच वह भावुक हो जाती थीं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपने ट्रेनर के सामने बैठकर कहा कि अब वह यह सब नहीं कर सकतीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपने रूटीन पर वापस लौटती रहीं।
ट्रेनर ने दिया हिम्मत रखने में साथ
निमिषा ने अपनी इस पूरी जर्नी में ट्रेनर अली शिफास को खासतौर पर याद किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें ज्यादा मेहनत की जरूरत होती थी, तब ट्रेनर उन्हें एक्स्ट्रा पुश देते थे। वहीं, जब वह हार मानने लगती थीं तो उन्हें दोबारा कोशिश करने के लिए हिम्मत देते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके ट्रेनर ने कभी खराब दिनों या कमजोरी को लेकर उन्हें शर्मिंदा नहीं किया। वह हर दिन उनके साथ खड़े रहे और जब भी निमिषा थककर रुकना चाहती थीं, तब किसी न किसी तरह उन्हें अगले दिन फिर से शुरुआत करने के लिए तैयार करते थे। निमिषा ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें लगता है कि यह सफर सिर्फ वजन कम करने का नहीं था। इस दौरान उन्होंने धैर्य रखना, अपने रूटीन पर भरोसा करना और सही इंसान का साथ कितना जरूरी है, यह भी सीखा।
वेट लॉस का असर नींद और मूड पर भी पड़ा
निमिषा ने बताया कि वजन कम करने के दौरान उनके शरीर के साथ-साथ नींद ना मिलना और मूड स्विंग्स होना जैसी समस्याएं हुईं। वेट लॉस के दौरान कैलोरी कम करने और एक्सरसाइज बढ़ाने से उन्हें कई बार थकान और बेचैनी महसूस होती थी। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार ट्रेनिंग के बीच वह काफी इमोशनल हो जाती थीं। लगातार वर्कआउट, डाइट को संभालना और अपने लक्ष्य पर टिके रहना उनके लिए मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण था।
हर दिन जाती थीं जिम
वजन कम करने के लिए निमिषा ने अपनी एक्सरसाइज को रोजाना के रूटीन का हिस्सा बनाया। वह नियमित रूप से जिम जाती थीं और वहां बेसिक एक्सरसाइज के साथ ट्रेडमिल पर लंबे समय तक वॉक भी करती थीं। उनके लिए इस दौरान सबसे जरूरी चीज लगातार मेहनत करना रही। कभी थकान होती थी तो कभी मन नहीं करता था, लेकिन फिर भी वह अपने वर्कआउट रूटीन पर लौटने की कोशिश करती थीं। इसी कंसिस्टेंसी ने उनकी वेट लॉस जर्नी में अहम भूमिका निभाई।



Click it and Unblock the Notifications
