Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Birthday Special: नीली आंखों वाले शोमैन के इश्क में पागल थीं नरगिस, जानें राज कपूर की दर्दभरी कहानी
Raj Kapoor-Nargis Love Story: बॉलीवुड का इतिहास जब भी रूमानी किस्सों की बात करता है, तो उसमें राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी हमेशा सबसे ऊपर रहती है। कहा जाता है कि नीली आंखों वाले शोमैन राज कपूर के प्यार में नरगिस इस कदर डूब चुकी थीं कि वह उनसे शादी तक करना चाहती थीं। राज कपूर उस समय शादीशुदा थे, फिर भी दोनों की कैमिस्ट्री और उनका रिश्ता बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी में शामिल रहा।
लगभग 16 साल तक चले इस रिश्ते में प्यार, समर्पण, दर्द और त्याग सबकुछ था। आज राज कपूर की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है तो इस खास मौके पर आइए जानते हैं इस अधूरी प्रेम कहानी का पूरा किस्सा, जिसने इंडस्ट्री में सालों तक सनसनी फैलाई।
राज कपूर-नरगिस की पहली मुलाकात
बॉलीवुड की ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं जो सालों बाद भी याद की जाती है। आज हम आपको राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि नरगिस और राज कपूर की मुलाकात 1940 के दशक में फिल्म के सेट पर हुई थी। 'आग' और 'बरसात' जैसी फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इतनी सफल रही कि दर्शक भी इन्हें असल जिंदगी में साथ देखना चाहते थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

नरगिस की राज कपूर के प्रति दीवानगी
नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कहा जाता है कि नरगिस राज कपूर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती थीं। वह उनके परिवार, करियर और संघर्ष हर चीज में साथ थीं। उनका समर्पण इतना गहरा था कि उन्होंने राज कपूर के स्टूडियो और फिल्मों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शादीशुदा होने की वजह से रिश्ते में आया मोड़
हालांकि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन प्यार तो दिलों की भाषा समझता है ऐसे में नरगिस और राज की प्रेम कहानी बॉलीवुड के गलियारों में फैली हुई थी। हर किसी की जुबान पर उनकी प्रेम कहानी के किस्से थे। बता दें कि राज कपूर उस समय कृष्णा कपूर से शादी कर चुके थे और अपने परिवार को छोड़ना नहीं चाहते थे। मगर नरगिस राज के प्यार में पागल थी और वो किसी भी हालत में उनके साथ रहना चाहती थी। उन्हें उम्मीद थी कि राज कपूर कभी न कभी उनके हो जाएंगे जो कभी संभव न हो सका।
गृह मंत्री के पास भी गई थीं नरगिस
बताया जाता है कि नरगिस राज कपूर से इतना गहरा प्रेम करती थीं कि उनके लिए कोई भी सीमा पार करने को तैयार थीं। कहा जाता है कि उन्होंने अपने रिश्ते को वैध बनाने के लिए उस समय के होम मिनिस्टर मोरारजी देसाई से भी मदद मांगी थी। नरगिस ने उनसे दूसरी शादी की अनुमति दिलाने की गुजारिश की, लेकिन यह कोशिश भी सफल नहीं हो सकी।
नरगिस ने क्यों राज कपूर को छोड़ा
कई साल तक इंतजार करने के बाद आखिरकार नरगिस समझ गई की राज कपूर उनके नहीं हो सकते। ऐसे में उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया और राज कपूर से रिश्ता खत्म कर दिया। उस समय नरगिस बहुत अकेली पड़ गई और उसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर सुनील दत्त से हुई। सुनील दत्त ने नरगिस के बुरे समय में उनका साथ दिया और दोस्ती के बाद उनके इश्क की शुरुआत हुई दोनों ने शादी कर ली।
अधूरी लेकिन अमर प्रेम कहानी
राज कपूर-नरगिस का रिश्ता भले ही अधूरा रह गया, लेकिन दोनों की जोड़ी और उनकी लव स्टोरी आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार कहानियों में गिनी जाती है। जब भी बॉलीवुड की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तो राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है।



Click it and Unblock the Notifications