Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Birthday Special: एक आंख और एक किडनी के सहारे कैसे राणा दग्गुबाती बने बाहुबली के सबसे खतरनाक विलेन
Rana Daggubati Birthday Special: 'बाहुबली' में लोहे की तरह सख्त और खतरनाक दिखने वाले भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती असल जिंदगी में एक बेहद कठिन और दर्दनाक लड़ाई लड़ते आए हैं। परदे पर उनकी ताकत, रौब और दमदार अंदाज देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि राणा दग्गुबाती सिर्फ एक किडनी के साथ जिंदगी जी रहे हैं और बचपन से ही एक आंख से ठीक से देख भी नहीं पाते।
आपने जब ये सुना या पढ़ा होगा तो जानकर हैरानी तो हुई होगी कि अपनी बॉडी और रौबदार आवाज से सभी को डराने वाले राणा दग्गुबाती को इतनी सारी हेल्थ प्रॉब्ल्मस हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं कितने संघर्ष के साथ दग्गुबाती ने सफलता का ये मुकाम हासिल किया।

खुद राणा दग्गुबाती ने बताई अपनी कंडीशन
राणा दग्गुबाती ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। एक आंख लगभग काम नहीं करती थी और बाद में किडनी भी फेल होने की स्थिति में पहुंच गई थी, जिसके लिए उन्हें ट्रांसप्लांट कराना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने न सिर्फ जिंदगी से हार मानने से इनकार किया, बल्कि अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी बन गए।
आंखों का कराया था ट्रांसप्लांट
राणा दग्गुबाती को बचपन से ही बाईं आंख से दिखाई नहीं देता था। छोटी उम्र में ही उनकी आंख का ट्रांसप्लांट करवाया था लेकिन फिर भी उसमें रोशनी नहीं आई। इसके अलावा उनकी एक ही किडनी है जिसकी वजह से उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भल्लालदेव के रूप में वे जितने शक्तिशाली दिखाई दिए, रियल लाइफ में उनकी हिम्मत और जज्बा उससे कई गुना बड़ा है। यह कहानी सिर्फ एक स्टार की नहीं, बल्कि एक ऐसे योद्धा की है जिसने अपने सपनों के लिए हर दर्द को चुपचाप झेला और दुनिया के सामने सिर्फ अपनी सफलता दिखाई।
भल्लादेव की ने रोजाना खाए 40 अंडे
बता दें कि राणा दग्गुबाती ने बाहुबली फिल्म के लिए अपना 100 किलो वजन किया। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। एक इंटरव्यू में दग्गुबाती ने बताया कि उन्होंने विलेन के किरदार को निभाने के लिए और अपनी बॉडी बनाने के लिए रोजाना 40 अंडे खाए हैं।
इसके अलावा उन्होंने हर दो घंटे में अपने जिम ट्रेनर के कहने पर खाना खाया। राणा दग्गुबाती ने बताया कि उन्होंने फिल्म में सिर्फ एक आंख से देखकर ही अपनी दमदार एक्टिंग को अंजाम दिया।



Click it and Unblock the Notifications
