Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: युवराज सिंह- हेजल की फिल्मी है लव स्टोरी, जानें कैसे क्रिकेटर पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस
Yuvraj Singh- Hazel Keech Love Story: भारतीय क्रिकेट के छक्कों के बादशाह युवराज सिंह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है उनकी फिल्मी लव स्टोरी, जिसमें एक क्रिकेटर और एक एक्ट्रेस की मुलाकात ने एक खूबसूरत रिश्ते का रूप लिया। युवराज की जिंदगी में हेजल कीच तब आईं, जब दोनों अलग-अलग दुनिया से आने के बावजूद एक-दूसरे की सोच और सादगी पर फिदा हो गए।
पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर शादी। युवराज और हेजल की यह स्टोरी किसी बॉलीवुड रोमांस से कम नहीं। आइए जानें, कैसे "मुन्नाभाई MBBS" फेम हेजल कीच ने पहली ही मुलाकात में क्रिकेटर युवराज सिंह के दिल में अपनी जगह बना ली और कैसे दोनों ने एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया।

युवराज और हेजल की पहली मुलाकात कैसे हुई?
युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने हेजल को पहली बार अपने एक दोस्त की पार्टी में देखा था और देखते ही उन पर फिदा हो गए थे। लेकिन हेजल ने उनकी ओर देखा भी नहीं। हालांकि जिस दोस्त की पार्टी में वो मिले थे उसने दोनों को मिलवाया और उस समय से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। ये दोस्ती युवराज की तरफ से तो थी लेकिन हेजल ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर मिले दोबारा
खुद युवराज ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बताया था कि उन्होंने हेजल को कई बार मैसेज किए और कॉफी डेट पर जाने की बात की। पहले हेजल हां बोलती थी और फिर फोन स्विचऑफ कर देती थी। ऐसा कई बार हुआ तो युवराज ने भी कदम पीछे खींच लिए। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था और एक बार फिर दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। वहीं से शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी जो किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।
हेजल क्यों दिल हार बैठीं युवराज पर
हेजल ने एक बार कहा था कि युवराज की सबसे अच्छी बात यह है कि वे इंसानों को दिल से समझते हैं। उनकी ईमानदारी और केयरिंग नेचर ने ही उन्हें युवराज की तरफ आकर्षित किया। वे कहती हैं- युवी में एक अलग ही सादगी है, उनका दिल बहुत साफ है। यही वजह है कि मैं उनकी ओर खिंचती चली गई।
पंजाबी रसमों के साथ हुई ग्रैंड वेडिंग
पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर शादी। जी हां, कपल ने 30 नवंबर 2016 को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की। इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। युवराज और हेजल की शादी को फैंस ने "परफेक्ट बॉलीवुड क्रिकेटर कपल" का टैग दिया।
आज खुशहाल फैमिली है
युवराज और हेजल की शादी को 9 साल हो गए हैं। कपल एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं और अब वो दो बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। साथ ही बहुत से इवेंट में साथ-साथ दिखाई देते हैं।
युवराज ने देखा सबसे मुश्किल समय
एक समय ऐसा भी आया जब युवराज सिंह पूरी तरह से टूट गए थे। ये बात साल 2011 की है जब युवराज की अचानक से तबीयत खराब हो गई थी, इलाज कराने पर मीडियास्टिनल सेमिनोमा नाम का दुर्लभ कैंसर डाइग्नोज हुआ। युवी ने हिम्मत नहीं हारी और इलाज करवाया साथ ही साल 2012 में मैदान पर वापसी की और क्रिकेट खेल अपने फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया।



Click it and Unblock the Notifications
