Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: क्या है यामी गौतम का ब्यूटी मंत्रा? जानें हिमाचल की हसीना का नेचुरल ब्यूटी फॉर्मूला
Yami Gautam Birthday Special: बॉलीवुड की सबसे नैचुरल ब्यूटी में शुमार यामी गौतम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शानदार एक्टिंग, सादगी भरा अंदाज और बला की खूबसूरत मुस्कान इन सबने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया है। जन्मदिन के खास मौके पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल हमेशा यही रहता है कि आखिर यामी की स्किन इतनी ग्लोइंग और नेचुरल कैसे रहती है? क्या है हिमाचल की इस पहाड़ी हसीना का ब्यूटी सीक्रेट?
आपने देखा होगा कि यामी का चेहरा हमेशा ही दमकता रहता है। हर महिला की दिली ख्वाहिश होती है कि वो हसीन दिखे ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं यामी का डेली रूटीन केयर और दादी-नानी के नेचुरल होम रेमेडीज बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर हिमाचल की लड़की दिखती हैं बला की खूबसूरत। आज बर्थडे के मौके पर जानें यामी गौतम का ब्यूटी सीक्रेट जिन्हें इस्तेमाल करती हैं एक्ट्रेस।

दही + हल्दी फेस पैक
यामी गौतम की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। बिना मेकअप के भी वो बहुत हसीन लगती हैं। बता दे कि वो दादी-नानी के नुस्खे इस्तेमाल करती हैं। यामी हफ्ते में 2-3 बार दही और हल्दी वाला पैक लगाती हैं, जिससे स्किन टाइट और ग्लोइंग रहती है।
कच्चा दूध क्लेंजर
चेहरे को साफ करने के लिए यामी किसी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि कच्चे दूध का उपयोग करती हैं। जिससे चेहरे की नमी बरकरार रहती है और ड्राईनेस नहीं होती। सर्दियों में ये बहुत ही लाभकारी होता है।
बेसन और चंदन
टैनिंग हटाने और स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए वह बेसन में चंदन मिलाकर उबटन के रूप में लगाती हैं। इस काम को वो हफ्ते में दो से तीन बार करती हैं।
मेकअप रिमूव कर सोती हैं यामी
यामी अपने चेहरे पर बहुत कम मेकअप करती हैं, वो मानती हैं कि स्किन तभी हेल्दी रहती है जब उसे सांस लेने का मौका मिले। इसलिए वह ऑफ-ड्यूटी बहुत कम मेकअप लगाती हैं। इसके अलावा वो बिना मेकअप साफ किए कभी नहीं सोती हैं।
भरपूर पानी और सादा खाना
अपने ग्लो को बढ़ाने के लिए और हेल्दी स्किन के लिए यामी भरपूर पानी पीती हैं और घर का बना सादा खाना खाती हैं।
ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं यामी
हर महिला जान ले कि यामी खास तरह का स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। वो नेचुरल चीजें लगाती हैं और फेस पर हफ्ते में 2 बार स्क्रब करती हैं वो भी घरेलू जैसे की चावल का आटा, इसके अलावा वो स्टीम लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
