Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Birthday Special: कौन हैं पंजाब की ऐश्वर्या राय? Bigg Boss के घर में हुआ प्यार, धर्म आया आड़े और टूटा रिश्ता
Himanshi Khurana Birthday: पंजाब की ऐश्वर्या राय के नाम से मशहूर हिमांशी खुराना न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी मजबूत पहचान, संघर्ष और विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली हिमांशी आज एक सफल अभिनेत्री, सिंगर और सोशल मीडिया आइकन हैं। लेकिन उनके करियर से ज्यादा चर्चा उनके निजी रिश्तों को लेकर होती रही खासकर बिग बॉस 13 के घर में आसिम रियाज से मिला प्यार और फिर आगे चलकर धर्म के मतभेद और पारिवारिक असहमति के कारण रिश्ता टूटने की दास्तान ने फैंस को झकझोर दिया।
आज हिमांशी खुराना का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम उनके करियर और पर्सनल लाइफ से लेकर लव स्टोरी तक के बारे में जान लेते हैं।

पंजाब की ऐश्वर्या राय कहलाती हैं हिमांशी
पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और खूबसूरत कलाकारों में से एक, हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाब के किरतपुर साहिब में हुआ। अपनी अदाओं, सादगी और दमदार व्यक्तित्व के चलते उन्हें "पंजाब की ऐश्वर्या राय" कहा जाता है। हिमांशी बचपन से ही कला और अभिव्यक्ति के प्रति बेहद आकर्षित थीं, और 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास के कारण वे जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान बनाने लगीं।
पंजाबी इंडस्ट्री से की शुरुआत
हिमांशी का वास्तविक स्टारडम तब शुरू हुआ जब वे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिखाई दीं। सुपरहिट गानों "सोच", "बुलाईया", "महबूबा", "ना चढ़दी" और "इलज़ाम" के बाद वे पंजाब की सबसे पसंदीदा चेहरों में शामिल हो गईं। उनके गानों की लोकप्रियता सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में फैली। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग में भी कदम रखा और अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। हिमांशी न केवल एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली सिंगर भी हैं, जो अपनी हर परफॉर्मेंस में गहराई और भावनाएँ भर देती हैं।
बिग बॉस के घर में शुरू हुई इश्क की कहानी
हिमांशी खुराना की स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। बिग बॉस के मंच पर शुरू हुई यह प्रेम कहानी रियल लाइफ में भी आगे बढ़ी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, रोमांटिक म्यूजिक वीडियो किए और शादी की चर्चाएं भी तेज थीं। दोनों रिश्ते को लेकर सीरियस थे और बात शादी तक पहुंच गई थी। मगर उनके इस प्यार को किसी की नजर लग गई।
धर्म आया प्यार के आड़े
लेकिन हिमांशी और असिम की जब बात साथ जिंदगी बिताने तक पहुंची, तो धार्मिक मतभेद और सामाजिक दबाव इस रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके पीछे की वजह थी असिम रियाज का मुस्लिम धर्म। ऐसे में हिमांशी ने परिवार वालों के खिलाफ न जाने का फैसला लिया और आज दोनों अलग-अलग राहों पर हैं, लेकिन फैंस अब भी मानते हैं कि यह टीवी इतिहास की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक थी।



Click it and Unblock the Notifications
