Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: बेडरूम वीडियो हुआ लीक, काम के बदले की गई गंदी डिमांड, जानें नीरू भेड़ा कैसे बनी राखी सावंत
Rakhi Sawant Birthday: जैसे ही बॉलीवुड में "ड्रामा क्वीन" का नाम लिया जाता है, सभी जानते हैं कि बात राखी सावंत की हो रही है। अपनी बेबाक पर्सनैलिटी, विवादित बयानों और स्टाइलिश अंदाज की वजह से राखी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि आज की चमक-दमक तक पहुंचने से पहले राखी ने जिंदगी में कई संघर्ष झेले हैं।
हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काम और डांस से भी लोगों का दिल जीता है लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। आज राखी का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी की अनसुनी कहानी।

क्या है राखी सावंत का असली नाम
राखी सावंत का इंडस्ट्री नाम तो सब जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम नीरू भेड़ा था। यह नाम उनके पेरेंट्स ने रखा था। बाद में उनके परिवार की स्थिति और इंडस्ट्री में पहचान बनाने के चलते उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया और खुद को राखी सावंत के नाम से पेश किया। सावंत उनका दूसरे पिता का नाम था, जिससे उनकी मां ने शादी की थी। बचपन से ही गरीबी और आर्थिक तंगी का सामना करते हुए नीरू ने अपने सपनों को पूरा करने का रास्ता चुना।
इंडस्ट्री के काले सच को किया उजागर
राखी ने अपने जीवन के संघर्षों और इंडस्ट्री के काले सच को खुलकर साझा किया। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि कई बार बॉलीवुड में लड़कियों पर काम के बदले गंदी डिमांड की जाती हैं। राखी ने खुलासा किया कि उन्हें भी डायरेक्टर द्वारा ऐसा सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लड़कियां अक्सर सहमति से, कभी मजबूरी में, इंडस्ट्री के दबावों के कारण ऐसे कदम उठाती हैं।
धर्म बदल कर रचाई दूसरी शादी
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही। पहली शादी रितेश से 'बिग बॉस 15' के दौरान हुई थी, जिसे सबने देखा और सभी को हैरानी हुई। यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाकर गुपचुप निकाह किया आदिल खान दुर्रानी के साथ।
बेडरूम वीडियो लीक और बदनामी
राखी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि आदिल खान ने उनकी निजी वीडियो और फोटो लीक करवाई। इस घटना ने उनकी काफी बदनामी की और उन्हें निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राखी ने कहा कि आदिल के साथ उनका रिश्ता सिर्फ छह महीने तक ही रहा और इस दौरान उन्होंने अपनी इज्जत और संघर्ष को लेकर कई चुनौतियों का सामना किया।
राखी सावंत की सीख
नीरू से राखी सावंत बनने तक का सफर आसान नहीं था। गरीबी, इंडस्ट्री के दबाव, व्यक्तिगत धोखों और निजी जिंदगी की मुश्किलों के बावजूद राखी ने अपनी पहचान बनाई। उनका जीवन यह सिखाता है कि संघर्ष और हिम्मत से ही सफलता और पहचान मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
