Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बुमराह-जडेजा या श्रेयस अय्यर कौन हैं तीनों में सबसे ज्यादा अमीर? बेहद चौंकाने वाला है जवाब
Bumrah vs Jadeja vs Shreyas Iyer Net worth: 6 दिसंबर का दिन क्रिकेट के इतिहास में बहुत ही खास होता है, क्योंकि इस दिन एक नहीं बल्कि तीन-तीन दिग्गजों का जन्मदिन आता है। जी हां, भारतीय क्रिकेट में ऐसा बहुत कम होता है जब तीन बड़े स्टार एक साथ सुर्खियों में हों, लेकिन 6 दिसंबर का दिन हमेशा खास माना जाता है। वजह भी खास है क्योंकि जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर तीनों का जन्मदिन एक ही तारीख को आता है। मैदान पर इनकी काबिलियत का पूरा देश दीवाना है, बुमराह की आग उगलती गेंदबाजी, जडेजा की ऑलराउंडर ताकत और अय्यर की क्लासिक बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को कई बार जीत दिलाई है।
लेकिन क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि इन तीनों में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? कमाई, नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू के मुकाबले में कौन सबसे आगे है, इसका खुलासा और भी ज्यादा दिलचस्प है। आइए जानते हैं करोड़ों कमाने वाले इन तीनों क्रिकेटर्स की कमाई की रेस में नंबर 1 पर कौन है।

जसप्रीत बुमराह
शुरुआत करते हैं जसप्रीत बुमराह से जिन्हें बूम-बूम बुमराह के नाम जाना जाता है। उनकी गेंदबाजी का तो कोई जवाब ही नहीं है। ऐसे महान क्रिकेटर का जन्मदिन 6 दिसंबर को मनाया जाता है। साल 1993 में अहमदाबाद में जन्मे बुमराह ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी ऐसी पहचान बनाई है कि देश-विदेश में बुमराह के नाम का डंका बजता है। कमाई के मामले में भी बुमराह किसी से कम नहीं हैं। उनकी कमाई की बात करें तो वो करीब 60 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक हैं।
श्रेयस अय्यर
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का बर्थडे 6 दिसंबर को आता है। उनका जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने बचपन से ही एक शानदार क्रिकेटर बनने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और आज देश-विदेश में एक खास पहचान बनाई और अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। श्रेयस जितने खेलने में माहिर हैं उतने ही कमाई के मामले में भी आगे हैं।
जन्मदिन के मौके पर जान लें कि उनकी नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये है। शानदार क्रिकेटर को IPL 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने पूरे 27.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि श्रेयस की कमाई का सोर्स क्रिकेट, आईपीएल और विज्ञापन हैं।
रविंद्र जडेजा
अब बात कर लेते हैं रविंद्र जडेजा की तो उनका भी 6 दिसंबर को ही जन्म आता है। रविंद्र टॉप के ऑलराउंडर हैं और अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में हुआ था। वहां वो 'रॉयल नवघन' नाम के बंगले में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। प्लेयर की नेट वर्थ करोड़ों में है, जन्मदिन के मौके पर जान लें कि रविंद्र के पास शानदार बंगले, फार्म हाउस हैं।
इसके अलावा वो घोड़े की फार्मिंग भी करते हैं। रविंद्र की कमाई का सोर्स क्रिकेट के अलावा विज्ञापन और बिजनेस के जरिए कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र कुल 120 करोड़ रुपये के मालिक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
