Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रणदीप हुड्डा–लिन लैशराम जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स, शादी की दूसरी सालगिरह पर दी गुड न्यूज
Randeep Hooda Lin Laishram Pregnancy Announcement: बॉलीवुड इस समय खुशियों के रंग में रंगा हुआ है क्योंकि इस साल कई सेलिब्रिटी के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अब रणदीप हुड्डा और लिनलिन लैशराम भी इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं जिनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के खास मौके फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रणदीप और लिनलिन जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।
2 साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाला यह कपल अब अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है। जैसे ही यह गुड न्यूज सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई और सिनेमा जगत से लेकर फैंस तक हर कोई नए मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार करने लगा है।

रणदीप और लिन 2 से होने वाले हैं 3
बहुत जल्द रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कपल ने एक खास पोस्ट के जरिए अपनी खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने एक ज्वाइंट पोस्ट में हाथों में हाथ लिए प्रेग्नेंसी अनाउंस की। दूसरी शादी की सालगिरह पर इतनी बड़ी खुशी बता उन्होंने इस खास दिन को और भी स्पेशल बना दिया है। अब उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
गुड न्यूज के साथ लिखा खास कैप्शन
रणदीप और लिन ने अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- दो साल का प्यार, रोमांच, और अब... एक छोटा जंगली आने वाला है। फोटो में आप देख सकते हैं कि कपल बहुत सिंपल दिख रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी अलग ही लेवल की है।
फैंस ने दी बधाइयां
जैसे ही रणदीप और लिन के चाहने वालों को इस खुशखबरी के बारे में पता चला तो उन्होंने दिल खोलकर बधाइयां दी। एक ने लिखा- शादी की सालगिरह मुबारक हो, उम्मीद है आपने लाल चावल की खीर खाई होगी। दूसरे ने लिखा- वूप वूप...श्रीमान और श्रीमती को एडवांस में बधाई। तीसरे ने लिखा- मेरे फेवरेट कपल, आप सदा ऐसे ही खुश रहें... शादी की सालगिरह मुबारक हो। इसी तरह के और भी बहुत से कमेंट्स आए हैं।
आज ही के दिन हुई थी शादी
बता दें कि लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की शादी आज ही के दिन यानी 29 नवंबर 2023 को हुई थी। दोनों की लव स्टोरी भी बहुत ही फिल्मी है। उनकी पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली में हुई थी। पहले वो दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। लंबे समय तक कपल ने एक-दूसरे को डेट किया और साल 2023 में पूरे रीति-रिवाजों के साथ मणिपुर के इम्फाल में शादी कर ली।



Click it and Unblock the Notifications
