Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर, रखा यूनिक नाम, जानें इसका मतलब
Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby Name Meaning: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) पहली बार पैरेंटहुड का सफर जी रहे हैं, और इस बीच दोनों ने अपने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज दे दिया है। कपल ने आखिरकार अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के सामने शेयर की, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार होने लगी है। इस कपल ने सिर्फ 4 महीने में ही अपनी नन्ही परी की क्यूट तस्वीर अपने फैंस को दिखा दी है।
साथ कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया, जो जितना यूनिक है उतना ही खूबसूरत अर्थ भी समेटे हुए है। नाम सुनते ही फैंस दिल हार बैठे और कमेंट सेक्शन में "परफेक्ट" और "ब्लेस्ड" जैसे मैसेज की लाइन लग गई। आइए देखते हैं कियारा की लाडली की पहली झलक और जानते हैं बेबी का नाम और उसका खास मतलब।

कपल ने दिखाई बेटी की पहली झलक
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फैमिली तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी बेबी गर्ल की तस्वीर शेयर की है, हालांकि बच्ची का पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है बल्कि सिर्फ पैर दिखाए हैं। इस तस्वीर में कपल ने बेटी के पैरों को दिखाया है जिसमें ऑफ व्हाइट मोजे पहने हुए हैं। ये वही मोजे हैं जिन्हें दिखा कपल ने गुड न्यूज लोगों के साथ शेयर की थी।
सिद्धार्थ-कियारा की बेटी का नाम और उसका अर्थ?
पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में अपनी बेटी का नाम भी लिखा, जो तुरंत ट्रेंड करने लगा। सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा (Saraayah Malhotra) रखा है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- 'हमारे दुआओं से निकलकर हमारी बाहों में आने वाली, हमारी राजकुमारी. सरायाह मल्होत्रा। नाम जितना प्यारा है उसका अर्थ भी उतना ही यूनिक है। बता दें कि सरायाहा का अर्थ है 'भगवान की प्रिंसेस' ये शब्द हिब्रू भाषा से लिया गया है जो अपने आप में खास है।
कब हुआ था सरायाह का जन्म?
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था। जबकि कपल ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज सितंबर 2024 को शेयर की थी। शादी के दो साल बाद कियारा-सिद्धार्थ के घर नन्ही परी का जन्म हुआ। दरअसल कपल की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी।
फैंस ने बरसाया प्यार
जैसे ही सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टा पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की और बेटी का नाम रिवील किया उनके चाहने वालों ने प्यार और आशीर्वाद की बारिश कर दी। एक ने लिखा- कितना सुंदर नाम है "सरायाह मल्होत्रा"। दूसरे ने लिखा- आपकी नन्ही परी "सरायाह" को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं। तीसरे ने लिखा- हम फिर मिलेंगे, प्रिय सरायाह तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हें आशीर्वाद देता हूं और तुम्हारी रक्षा करता हूं। एक अन्य ने लिखा- यह सुंदर लड़की के लिए एक सुंदर नाम है। इसी तरह के कई और कमेंट्स भी आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
