Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
किस उम्र में छिदवाने चाहिए बेटी के कान-नाक? जानें Ear Piercing के दौरान रखें किन बातों का ध्यान
Best Age For Ear Piercing For Kids: आजकल तो कान छिदवाने का एक फैशन सा चल गया है। लेकिन पुराने जमाने से ही लड़की हो या लड़का उसके कान छिदवाए जाते थे। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि कब और किस उम्र में बेटियों के कान छिदवाना सही रहता है? भारत ही नहीं, दुनियाभर में कान और नाक छिदवाना परंपरा और फैशन दोनों का हिस्सा है। पेरेंट्स अक्सर बचपन में ही अपनी लाडली के कान-नाक छिदवा देते हैं, लेकिन सही उम्र और सावधानी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कान छिदवाने की उम्र जितनी सही होगी, उतना ही कम जोखिम होगा संक्रमण या दर्द का।
साथ ही कान छिदवाते समय स्वच्छता, सही उपकरण और एक्सपर्ट की देखरेख बेहद जरूरी है। सही उम्र और सावधानी बरतने से बच्ची को दर्द कम होगा और कान जल्दी ठीक होंगे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे बेटी के कान छिदवाने की सही उम्र, सुरक्षा उपाय, और ध्यान रखने योग्य बातें, ताकि आप बिना चिंता के अपने बच्चे का यह छोटा पर महत्वपूर्ण कदम सुरक्षित तरीके से ले सकें।

कान छिदवाने की सही उम्र
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 6 महीने से 1 साल तक बच्चे के कान बहुत छोटे होते हैं, ऐसे में इस उम्र में कान या नाक छिदवाना सही नहीं होता। कान और नाक के बढ़ते आकार के कारण, अगर बहुत छोटे उम्र में छिदवाया जाए तो बाद में सही जगह पर नहीं रह सकते। एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चों के कान-नाक छिदवाने की सही उम्र 3 साल से 5 साल है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर बच्ची किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या से जूझ रही हो, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
कान छिदवाने के दौरान रखें ये सावधानियां
साफ-सफाई जरूरी: कान छिदवाने से पहले और बाद में हाथ और उपकरण पूरी तरह साफ हों।
सही उपकरण का इस्तेमाल: स्टर्लाइज्ड नीडल या कान छेदन पिस्टल का प्रयोग करें।
एक्सपर्ट की देखरेख: अनुभवहीन व्यक्ति से कान छिदवाना संक्रमण का कारण बन सकता है।
एलर्जी टेस्ट: ईयररिंग का मेटल एलर्जी नहीं है या हाइपोएलर्जेनिक मेटल का इस्तेमाल करें।
छिदवाने के बाद देखभाल: रोज साफ सुथरा रखें, बच्चे को कान छेड़ने या खुरचने से रोकें।
कान छिदवाने के बाद की देखभाल
हल्के साबुन और पानी से रोज सफाई करें।
बहुत टाइट या भारी इयररिंग्स न पहनाएं।
संक्रमण के लक्षण (लालिमा, सूजन, दर्द) दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
आम मिथक और सच
मिथक: जितनी छोटी उम्र, उतना कम दर्द।
सच: दर्द उम्र पर निर्भर नहीं, सही उपकरण और देखभाल पर निर्भर करता है।
मिथक: कान जल्दी छिदवाने से हमेशा ठीक होता है।
सच: संक्रमण और एलर्जी का खतरा हर उम्र में हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
