Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Salim Khan से निकाह के लिए सुशीला बनी थीं 'सलमा'? 4 बच्चों के बाद हेलेन से निकाह की दिलचस्प दास्तां
Salim Khan Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। जितना असरदार उनका 'एंग्री यंग मैन' वाला दौर रहा, उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की रही। एक छत के नीचे दो पत्नियां, पांच बच्चे और अटूट प्यार सलीम खान का परिवार आज बॉलीवुड में एकता और सद्भाव की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था।
चार बच्चों के पिता होने के बाद जब सलीम खान का दिल मशहूर डांसर हेलेन पर आया, तो गैलेक्सी अपार्टमेंट में तूफान खड़ा हो गया था। आइए जानते हैं, सुशीला चरक के 'सलमा' बनने से लेकर हेलेन के 'इमोशनल एक्सीडेंट' तक की पूरी कहानी।

धर्म की दीवार तोड़ किया निकाह
सलीम खान के प्यार का पहला अध्याय 1964 में शुरू हुआ। उन्होंने सुशीला चरक से शादी की, जो एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थीं। सलीम से निकाह के लिए उन्होंने इस्लाम कुबूल किया और अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। दोनों ने पूरी रस्मों के साथ सात फेरे भी लिए और निकाह भी पढ़ा। इस शादी से सलीम खान के चार बच्चे हुए:
सलमान खान (1965)
अरबाज खान (1967)
सोहेल खान (1969)
अलवीरा खान (1970)

कैसे जिंदगी में आई हेलेन
शादी के 17 साल बाद सलीम खान की जिंदगी में एक मोड़ आया जिसे उन्होंने खुद 'इमोशनल एक्सीडेंट' का नाम दिया। 1981 में उन्होंने मशहूर कैबरे डांसर हेलेन से दूसरी शादी कर ली। हाल ही में अरबाज खान के पॉडकास्ट में सलीम साहब ने खुलासा किया: "हेलेन उस उम्र में थीं जहां उन्हें काम मिलना कम हो गया था। हम साथ वक्त बिताने लगे और भावनाएं जुड़ गईं। मेरा इरादा गलत नहीं था, बस वह एक हादसा था।" खास बात यह थी कि सलीम ने हेलेन से निकाह करने से पहले अपनी पहली पत्नी सलमा को सब सच बता दिया था।
'तीसरी मंजिल' से शुरू हुई थी नजदीकियां
सलीम और हेलेन की पहली मुलाकात 1963 में फिल्म 'काबली खान' के सेट पर हुई थी, लेकिन प्यार का बीज 1966 की ब्लॉकबस्टर 'तीसरी मंजिल' के दौरान पड़ा। हेलेन उस वक्त आर्थिक तंगी और कोर्ट केसों से जूझ रही थीं। सलीम खान ने एक मसीहा बनकर उनकी मदद की और उन्हें 'इमान धर्म', 'दोस्ताना' और 'डॉन' जैसी फिल्मों में काम दिलवाया। धीरे-धीरे यह सहारा प्यार में बदल गया।
खान खानदान का फैमिली ट्री
सलीम खान के कुल 5 बच्चे हैं, जो आज बॉलीवुड के स्तंभ हैं
सलमान खान: बॉलीवुड के सुल्तान और घर के सबसे बड़े लाडले।
अरबाज खान: सफल एक्टर और प्रोड्यूसर।
सोहेल खान: एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर।
अलवीरा खान: मशहूर डिजाइनर (अतुल अग्निहोत्री की पत्नी)।
अर्पिता खान: सलीम और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया, जो आज पूरे परिवार की जान हैं।
सलमान खान और हेलेन का कैसा है रिश्ता
जब हेलेन परिवार का हिस्सा बनीं, तो शुरुआत में सलमान खान और उनके भाइयों ने इसे स्वीकार नहीं किया। अपनी मां सलमा को दुखी देख बच्चे नाराज थे। लेकिन वक्त के साथ हेलेन के निस्वार्थ स्वभाव ने सबका दिल जीत लिया। सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि आज उनके घर में दोनों मांओं सलमा और हेलेन को बराबर का सम्मान मिलता है। अक्सर पूरी फैमिली को एक फ्रेम में देखा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
