Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
समांथा ने ‘फैमिली मैन’ के डायरेक्टर संग रचाई शादी! जानें कैसे जुड़ी दो टूटे दिलों की कहानी
Samantha Ruth Prabhu- Raj Nidimoru Love Story: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक बार फिर से खबरों में छा गई हैं। इस बार उनकी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि वो अपनी शादी को लेकर ट्रेंड कर रही हैं। जी हां आपने सही सुना है, हाल ही में समांथा की शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिसमें लाल साड़ी दुल्हन बनी फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) संग नजर आ रही हैं।
हालांकि बीते कई दिनों से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं अब अचानक से कपल ने शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। ये तो आप जानते ही हैं कि राज और समांथा दोनों पहले भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में लोगों में समांथा और राज की लव स्टोरी जानने की इच्छा भी बढ़ गई है। आइए जान लेते हैं समांथा और राज की प्रेम कहानी और देखते हैं शादी की तस्वीरें।

समांथा और राज ने रचाई गुपचुप शादी
ताजा खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु, जो द फैमिली मैन जैसे हिट शो के सह-निर्माता रहे हैं, ने आज सुबह गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कथित समारोह कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में आयोजित किया गया था। कथित तौर पर इस समारोह में लगभग 30 करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।
समांथा ने इस खास मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। जैसे ही उनके फैंस को ये खबर लगी तो कई लोगों का तो दिल टूट गया वहीं कई लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने दिल खोलकर बधाई दी।
कैसे शुरू हुई समांथा और राज की लव स्टोरी
फिल्मी दुनिया में प्यार, ब्रेकअप और रिश्तों के नए रंग आम बात हैं, लेकिन कभी-कभी किस्मत दो ऐसे लोगों को मिलाती है जिनके दिल एक-दूसरे के दर्द को समझते हैं। ऐसा ही हुआ साउथ की सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु और द फैमिली मैन वेब सीरीज के डायरेक्टर के साथ हुआ है। पहली शादी टूटने के बाद सामंथा ने लंबे समय तक खुद को संभाला और खुद से प्यार करना सीखा। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर भी अपने टूटे रिश्ते की चोट से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए शुरुआत दोस्ती से हुई, और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
कैसे हुई प्यार की शुरुआत
बता दें कि राज निदिमोरू की पहली शादी साल 2015 में श्यामली डे के साथ हुई थी लेकिन साल 2023 में उनका तलाक हो गया। दूसरी तरफ समांथा की पहली शादी नागा चैतन्य के साथ 2017 में गोवा में हुई थी। हालांकि उनका रिश्ता भी लंबा न चला और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज ने समांथा को एक इवेंट में देखा था और वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई जो कब प्यार में बदल गई उन्हें भी पता नहीं चला।



Click it and Unblock the Notifications
