Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
'राहा' के जन्म के बाद अचानक कैसे पतली हुई आलिया भट्ट? क्या वजन घटाने में ब्रेस्टफीडिंग ने निभाई बड़ी भूमिका
Alia Bhatt Weight Loss Secret: बच्चे के जन्म के बाद ज्यादातर महिलाएं बढ़े हुए वजन से परेशान हो जाती हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया ने बेहद कम समय में अपनी फिटनेस वापस हासिल कर ली, और अचानक से पतली व ग्लैमरस दिखने लगीं। फैंस के बीच यह सवाल लगातार चर्चा में रहा कि आखिर आलिया ने इतनी जल्दी पोस्ट-प्रेगनेंसी वेट लॉस कैसे किया?
क्या उन्होंने कड़े डाइट प्लान या हैवी वर्कआउट का सहारा लिया, या फिर इसमें कोई खास सीक्रेट है? आपके इन सवालों का जवाब हम देते हैं और बताते हैं कि कैसे आलिया ने अपने बढ़े हुए वजन को नेचुरल तरीके से कम किया?

क्या ब्रेस्टफीडिंग से घटा आलिया का वजन?
लोगों का सवाल है कि क्या आलिया भट्ट ने भारी-भरकम वर्क आउट से अपना वजन घटाया है या फिर टाइड डाइट रूल को फॉलो कर इतनी जल्दी स्लिम फिट हो गई हैं? लेकिन आलिया ने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि उन्होंने न तो कड़ा डाइट प्लान फॉलो किया और न ही हैवी एक्सरसाइज की बल्कि राहा को अच्छे से ब्रेस्टफीडिंग करवाई।
कई रिपोर्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट के वजन घटाने में ब्रेस्टफीडिंग ने बड़ी और अहम भूमिका निभाई। दरअसल, ब्रेस्टफीडिंग से हर दिन काफी ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, जिसके कारण शरीर का फैट नेचुरली कम होता है और वजन तेजी से घटने लगता है।
हल्की कसरत और घर के खाने ने दिया साथ
ब्रेस्टफीडिंग के अलावा आलिया भट्ट ने डिलीवरी के शुरुआती दिनों में वॉक करने और हल्की एक्सरसाइज व योग करने के साथ अपनी फैट टू फिट जर्नी स्टार्ट की। उन्होंने बताया कि वो घर का बना ताजा खाना खाती हैं। तला-भुना और स्पाइसी खाने से परहेज करती हैं। इस रूटीन ने उनके वजन घटाने के रास्ते को और आसान बना दिया।
हर महिला के लिए बनी मिसाल
मां बनना हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। मगर डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन से कई महिलाएं परेशान हो जाती हैं। कुछ तो हैवी एक्सरसाइज करती हैं और कड़ा डाइट प्लान फॉलो करती हैं जिस वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं महिलाओं को लगता है कि बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने से उनका फिगर खराब हो सकता है।
लेकिन बता दें कि ये बात एकदम गलत है, क्योंकि बच्चे को दूध पिलाने से एक बार में ही बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न हो जाती है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया का पोस्टपार्टम ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि मातृत्व के नेचुरल प्रोसेस से भी जुड़ा हुआ है, जिसे आम महिलाएं भी अपना सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
