Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आयरलैंड की 'कॉर्पोरेट क्वीन' हैं Shikhar Dhawan की दुल्हन Sophie Shine, जानें कितनी उम्र और क्या करती हैं काम
Shikhar Dhawan Wife Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 40 की उम्र में अपनी नई जिंदगी की पारी शुरू कर चुके हैं। 21 फरवरी 2026 को उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ एक निजी समारोह में शादी रचाई। इस शादी समारोह में शिखर के क्रिकेट जगत के दोस्त और करीबी शामिल हुए और सोफी के भी करीबियों ने शादी में शिरकत की। चहल से लेकर अन्य दोस्तों ने शादी में जमकर डांस भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिखर की नई-नवेली दुल्हन सोफी साइन न केवल अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपने शानदार कॉर्पोरेट करियर के लिए भी जानी जाती हैं। आयरलैंड की रहने वाली सोफी ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर कोई सोफी साइन के बारे में जानना चाहता है तो आइए जान लेते हैं सोफी शाइन की उम्र, पढ़ाई और उनके प्रोफेशनल करियर से जुड़ी हर बड़ी जानकारी दी गई है साथ में शिखर संग उनकी लव स्टोरी पर भी एक नजर डालते हैं।

कौन हैं सोफी शाइन? (Who is Sophie Shine?)
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड (Ireland) की रहने वाली हैं। 35 वर्षीय सोफी एक हाई-प्रोफाइल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, जो लंबे समय से दुबई और अबू धाबी में सक्रिय रही हैं। वह ग्लैमर की दुनिया से दूर अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कॉर्पोरेट जगत में 'क्वीन' की तरह जानी जाती हैं।
शिक्षा और शैक्षणिक योग्यता (Sophie Shine Education)
सोफी शाइन की पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह से आयरलैंड में हुई है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कैसलरॉय कॉलेज (Castleroy College) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Limerick Institute of Technology) से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में स्नातक (Degree) की उपाधि प्राप्त की।
सिर्फ 'क्रिकेटर की पत्नी' नहीं, एक लीडर हैं सोफी
सोफी का वर्क प्रोफाइल काफी प्रभावशाली है। शादी से पहले वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन (Northern Trust Corporation) जैसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान में सेकेंड वाइस प्रेजिडेंट और प्रोडेक्ट कंस्लटेंट के रूप में कार्यरत रही हैं। फिलहाल, वह शिखर धवन के स्पोर्ट्स वेंचर 'Da One Sports' में COO (Chief Operating Officer) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और साथ ही शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख भी हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सोफी शाइन
आपने शिखर धवन की नई-नवेली दुल्हनियां की पढ़ाई, करियर, उम्र और उनके जन्म स्थान के बारे में तो जान ही लिया है। अब यकीनन ये जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई होगी वो कितनी संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी शाइन की अपनी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹1 से ₹2 करोड़ के आसपास है, जो उन्होंने अपने सफल कॉर्पोरेट करियर और कंसल्टेंसी के जरिए कमाई है।
कैसे हुइ शिखर और सोफी की मुलाकात? (Shikhar Dhawan-Sophie Shine Love Story)
सोफी संग शादी के बंधन में बंध चुके शिखर धवन की फैन फॉलोइंग के बारे में तो आप जानते ही हैं। अब जब शिखर ने सोफी शाइन से शादी कर ली है तो उनके चाहने वाले ये भी जानना चाहते हैं कि सोफी संग शिखर की मोहब्बत कैसे परवान चढ़ी। रिपोर्ट की मानें तो शिखर धवन की सोफी शाइन से पहली मुलाकात 2024 में दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और कब सोफी संग शिखर की मोहब्बत का कारवां आगे बढ़ गया उसका नतीजा तो आपने शादी के रूप में देख ही लिया है।
पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं शिखर
बता दें कि शिखर धवन की पहली शादी 2012 में आयशा मुखर्जी से हुई थी। हालांकि उनका ये रिश्ता लंबा न चला और साल 2023 में शिखर और आयशा का तलाक हो गया। जान लें कि शिखर की पहली पत्नी उनसे 10 साल बड़ी थीं और तलाकशुदा थीं। 2014 में शिखर और आयशा का बेटा जोरावर हुआ।



Click it and Unblock the Notifications
