Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
हैलोवीन पर अमेरिका की सड़कों पर उतरी 'स्त्री', देसी हॉरर लुक ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Viral Video
Stree Look Halloween: हैलोवीन पश्चिमी देशों का एक लोकप्रिय त्यौहार है, जो हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। कुछ सालों से भारत में भी यह त्योहार लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में 31 अक्टूबर के दिन हैलोवीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका की सड़कों में एक महिला भारतीय बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री' का लुक लेकर घूमती दिखाई दी है। इस वीडियो में महिला लाल साड़ी, लंबी चोटी और हाथों में लालटेन पहने दिखाई दी। वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा रहा है कि इस महिला के लुक से कुछ लोग डर रहे हैं, तो कुछ लोग खिल खिलाकर हंस रहे हैं। आपको बता दें, यह वायरल वीडियो अमेरिका का है। जहां हैलोवीन त्योहार के अवसर पर इस महिला ने स्त्री के किरदार को बखूबी निभाया है।

वीडियो ने यूजर्स को किया हैरान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अमेरिका की सड़कों में लाल साड़ी पहने और हाथ में लाल लालटेन लिए खामोश चल रही है। महिला ने फिल्म स्त्री के किरदार को निभाने के लिए लाल सुर्ख रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी हुई है और उसने हाथ में लालटेन लिया हुआ है। उसके गले में मोटा हार और हाथों में लाल-गोल्डन चूड़ियां थीं। साथ ही, स्त्री के किरदार को बखूबी निभाने के लिए उसने एक लंबी बालों वाली छोटी भी कैरी की हुई है और एक लंबा घूंघट लिया हुआ है, जो देखने में बिल्कुल स्त्री जैसा दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडीया यूजर्स का जीता दिल
वैसे तो यह वायरल वीडियो अमेरिका का है, लेकिन भारतीय लोगों द्वारा यह वीडियो बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और लोग स्त्री के किरदार से इस रिलेट कर पा रहे हैं। वायरल वीडियो में को लाखों से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और कमेंट व लाइक भी कर चुके हैं। पिछले दो दिनों से यह वीडियो न केवल अमेरिका में वायरल हो रहा है, बल्कि भारत में भी लोगों का यह दिल जीत रहा है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "अब तो सच में 'ओ स्त्री कल आना' कहने का मन कर रहा है!" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "ये अब तक का सबसे क्रिएटिव हैलोवीन कॉस्ट्यूम है।" तीसरे यूजर ने कहा, "ओ स्त्री को बिना किसी परेशानी के H1B मिल गया। हाहा।"
'स्त्री' से लेकर हैलोवीन तक - बॉलीवुड डर का ग्लोबल असर
2018 में आई फिल्म 'स्त्री' ने हॉरर और कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया कि दर्शक डरते हुए भी हंस पड़े। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। कहानी एक छोटे से कस्बे की उस रहस्यमयी औरत की थी, जो रात में अकेले घूमने वाले पुरुषों को निशाना बनाती थी।
'स्त्री' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की, बल्कि हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी का नया ट्रेंड शुरू किया। अब इस फिल्म का असर सीमाओं के पार भी दिखने लगा है। हाल ही में पश्चिमी देशों की हैलोवीन पार्टियों में लोग 'स्त्री लुक' अपनाते नजर आ रहे हैं। यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। उसकी कहानियां और किरदार अब ग्लोबल पॉप कल्चर का हिस्सा बनते जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
