Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
स्मृति मंधाना की शादी से पहले बढ़ी मुश्किलें, पहले पिता अब मंगेतर भी हुए अस्पताल में भर्ती
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ उनकी शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर इस खुशी के मौके से पहले उनके परिवार पर मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। और अब ताजा खबर है कि उनके मंगेतर भी अचानक स्वास्थ्य समस्या के कारण हॉस्पिटलाइज हो गए हैं।
शादी से ठीक पहले लगातार दो मेडिकल इमरजेंसी आने से मंधाना परिवार की चिंता बढ़ गई है, वहीं फैंस भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

पहले पिता की तबीयत बिगड़ी, बढ़ी चिंता
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि स्मृति मंधाना की सगाई पलाश मुच्छल से हो गई है। खुद स्मृति ने अपने साथियों संग एक मस्ती भरे डांस वीडियो के द्वारा इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी सगाई हो चुकी है और उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई थी। उसके कुछ दिन बाद यानी बीते दिन खबर आई की स्मतृि के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई है और इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उनके पिता की तबीयत पहले से ठीक है।
अब मंगेतर भी पहुंचे अस्पताल
अब शादी से ठीक पहले एक और बड़ा झटका लगा है जी हां, स्मृति मंधाना के मंगेतर भी अस्पताल में भर्ती करा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक तबीयत खराब होने की वजह से एडमिट करना पड़ा था। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और उन्हें वापस होटल रूम में लाया गया है। बताया जा रहा है कि पलाश को एसिडिटी और वायरल इंफेक्शन हुआ था।
शादी की तैयारियों पर पड़ा असर
मंधाना की शादी को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से मीडिया में कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। परिवार भी तैयारियों में जुटा था। लेकिन- पहले पिता की तबीयत खराब और अब मंगेतर की अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ये साफ है कि इन दोनों घटनाओं ने शादी की तैयारियों पर सीधा असर डाला है। सूत्रों के मुताबिक, शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी उनकी नई शादी की तारीख सामने नहीं आई है।



Click it and Unblock the Notifications