Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
स्मृति मंधाना का फनी डांस बना सोशल मीडिया सेंसेशन, 'समझो हो ही गया' पर वीडियो देख फैंस बोले- इंगेजमेंट कन्फर्म
Smriti Mandhana Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका सुपर-क्यूट और फनी डांस है। हाल ही में स्मृति का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने टीममेट्स के साथ फिल्म "लगे रहो मुन्ना भाई" के पॉपुलर गाने "समझो हो ही गया" पर मजेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के माध्यम से क्रिकेटर ने अपनी सगाई की खबरों पर भी मोहर लगाते हुए उसे कंफर्म कर दिया है। फैंस ने इस वीडियो को देखते ही एक ही मुबारकबाद देनी शुरू कर दी है। बता दें कि स्मृति की सगाई पलाश मुच्छल से हुई है। इस आर्टिकल में हम उनके बारे में भी जानेंगे।
स्मृति ने इंस्टा पर पोस्ट की मजेदार वीडियो
क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो फनी डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में स्मृति के साथ उनके अन्य खिलाड़ी साथी "समझो हो ही गया" गाने पर कोरियोग्राफ्ड डांस पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले स्मृति डांस की शुरुआत करती हैं और फिर उनके अन्य साथी उन्हें ज्वाइन करते हैं और मजेदार डांस कर अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं।

स्मृति मंधाना ने खुद की सगाई कंफर्म
बता दें कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टा हैंडल पर फनी वीडियो के जरिए अपनी सगाई को कंफर्म कर दिया है। सबसे पहले स्मृति डांस करते हुए और एक रौबदार स्टाइल में सामने आती हैं और फिर उनके साथी भी उनका साथ देते हैं। आखिर में स्मृति अपनी इंगेजमेंट रिंग की ओर इशारा करती हैं और अपने चाहने वालों को इशारे-इशारे में बताती हैं कि अब उनकी सगाई हो गई है और जल्द ही शादी होने वाली है।
फैंस ने दिल खोलकर दी शुभकामनाएं
इस वीडियो को स्मृति ने वीरवार को यानी जब हम खबर लिख रहे हैं उस समय से 19 घंटे पहले पोस्ट किया था। इतने कम समय में ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोगों ने दिल खोलकर बधाई दी है। एक ने लिखा- आज मैंने इंटरनेट पर जो सबसे अच्छी चीज़ देखी। दूसरे ने लिखा- हर कोई इतना परफेक्ट है। तीसरे ने लिखा- आखिरकार समृति नाच रही है। वहीं बहुत से लोगों ने स्मृति को उनकी सगाई पर मुबारकबाद दी है।
कौन हैं पलाश मुच्छल?
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना के होने वाले पति पलाश मुच्छल एक प्रसिद्ध भारतीय म्यूजिक कंपोजर और फ़िल्ममेकर हैं। उनका जन्म 22 मई 1995 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। पलाश, मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं और दोनों बचपन से ही संगीत से जुड़े हुए हैं। पलाश ने बॉलीवुड में 2014 में फिल्म Dishkiyaoon से संगीत निर्देशन की शुरुआत की और इसके बाद Bhoothnath Returns, Amit Sahni Ki List जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया। वे वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पलाश और स्मृति 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में स्मृति के वायरल डांस वीडियो के बाद उनकी सगाई की पुष्टि हो गई। कहा जा रहा है कि दोनों की शादी भी जल्द ही होने वाली है। संगीत, क्रिएटिविटी और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले पलाश मुच्छल सोशल वर्क में भी सक्रिय रहते हैं और अपनी बहन के साथ कई चैरिटी इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
