Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Birthday Special: पिंपल आते ही चेहरे पर लगाती हैं थूक, जानें तमन्ना भाटिया की ग्लोइंग स्किन का फॉर्मूला
Tamannaah Bhatia Beauty Secret: मशहूर फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेदाग खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। तमन्ना जैसा दूधिया रंग और बेदाग स्किन हर महिला की चाहत होती है। उनके ग्लो को देख आप सोचते होंगे कि वो महेंगे ट्रीटमेंट लेती होंगी और महंगे प्रोडेक्ट्स इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि वो न तो पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए पैसे खर्च नहीं करती बल्कि एक ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं जो फ्री की है।
फीमेल फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर बिना महंगे ट्रीटमेंट के तमन्ना इतनी फ्रेश और यंग कैसे नजर आती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी स्किन केयर से जुड़ा ऐसा सीक्रेट शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आज तमन्ना भाटिया के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन का राज।

पिंपल्स के लिए तमन्ना का अनोखा घरेलू नुस्खा
तमन्ना ने इंटरव्यू में बताया कि जब भी उनके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं, तो वह सुबह उठकर उन पर अपनी सुबह की लार (थूक) लगा लेती हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि इस घरेलू नुस्खे से उन्हें हमेशा फायदा मिला है और पिंपल्स जल्दी सूख जाते हैं। हालांकि यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन तमन्ना का कहना है कि यह उनका पर्सनल और आजमाया हुआ तरीका है।
सुबह की लार क्यों मानती हैं असरदार?
तमन्ना के मुताबिक, सुबह की लार में एंटी-बैक्टीरियल एलिमेंट्स पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को सुखाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अब तक चेहरे पर सबसे अजीब चीज जो लगाई है, वो है सुबह की अपनी लार। यह सुनने में अजीब है, लेकिन मुझे इससे फायदा मिला है।"
नेचुरल स्किन केयर पर करती हैं भरोसा
अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स पर बात करते हुए तमन्ना ने बताया कि वह स्किनकेयर को जितना हो सके नैचुरल रखती हैं। वह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर बने फेस पैक और स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस चंदन और शहद को मिलाकर स्क्रब करती हैं, जिससे स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है।
बेसन, दही और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल
तमन्ना ने यह भी बताया कि वह बचपन से ही बेसन और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाया करती हैं। उनका मानना है कि ये घरेलू उपाय स्किन को पोषण देते हैं और केमिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। तमन्ना के मुताबिक, उनकी मां ने उन्हें हमेशा नेचुरल स्किन केयर अपनाने की सलाह दी है। बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय रसोई में मौजूद बेसन, हल्दी और शहद जैसी चीजें ज्यादा असरदार होती हैं। यही वजह है कि शूटिंग से लौटने के बाद वह आज भी इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए तमन्ना के खास टिप्स
तमन्ना ने ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ आसान टिप्स भी शेयर किए हैं उन्होंने बताया कि स्किन में नमी बनाए रखने के लिए बेसन, दही और गुलाब जल से बना फेस पैक इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाब जल से स्किन की रेडनेस कम होती है, ठंडे इलाकों में शूटिंग के दौरान स्टीम लेना भी फायदेमंद होता है। तमन्ना ने बताया कि स्टीम से स्किन के पोर्स खुलते हैं और त्वचा साफ रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
