Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन हैं कॉमेडियन Aishwarya Mohanraj जिन्होंने Mounjaro इंजेक्शन से घटाया 22 किलो वजन, सोहा अली खान ने की तारीफ
Aishwarya Mohanraj Weight Loss: भारत में वेट लॉस की कई दवाएं ऑफिशियल रूप से लॉन्च हो चुकी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कई सेलेब्स इनका इस्तेमाल भी कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस पर खुलकर बात नहीं करते। हालांकि, हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने वजन घटाने के लिए मौनजारो (Mounjaro) इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है। अपने वीडियो में ऐश्वर्या ने यह साफतौर पर बताया है कि उनका वेट लॉस सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से नहीं हुआ, बल्कि इसके लिए उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट की भी मदद ली है। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए काफी सराहना मिल रही है।

6 महीने में घटाया 22 किलो वजन
ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने करीब 6 महीनों में 22 किलो वजन कम किया। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि, "बचपन में मैं काफी पतली थी, लेकिन 20 साल की उम्र के बाद स्थिति बदल गई। 2021 की शुरुआत में मेरा वजन 51 किलो था और शादी के समय मेरा वजन करीब 64 किलो था। लेकिन शादी के बाद मेरा वजन अचानक से बढ़ गया। शादी के 6 महीने के अंदर ही यह 72-74 किलो तक पहुंच गया था।' उन्होंने आगे बताया कि पीसीओडी और थायराइड जैसी समस्याओं के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ रहा था। डाइट और वर्कआउट के बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा था। आखिरकार डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने वीकली इंजेक्शन मौनजारो लेने का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला मेडिकल सलाह के बाद लिया गया था और हर किसी को बिना डॉक्टर की राय के ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए।
इंजेक्शन लेने के बाद क्या-क्या बदलाव आया?
ऐश्वर्या ने बताया कि इंजेक्शन लेने से उनका वजन तेजी से कम तो हुआ, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हुए। उन्होंने बताया कि शुरुआती हफ्तों में उन्हें जी मिचलाने की समस्या हुई, भूख बहुत कम लगने लगी और बाल झड़ने लगे। हालांकि, इससे उनके पीरियड्स सही समय पर आने लग गए।
सोहा अली खान ने भी की तारीफ
ऐश्वर्या मोहनराज के इस खुलासे पर अभिनेत्री सोहा अली खान ने उनकी जमकर तारीफ की। सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि आखिरकार किसी ने तो यह बात कह ही दी। उन्होंने न सिर्फ सही खानपान या एक्सरसाइज से, बल्कि मौनजारो का सेवन करके काफी वजन कम किया और मुझे लगता है कि सच बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।
कौन हैं ऐश्वर्या मोहनराज?
ऐश्वर्या मोहनराज एक कॉमेडियन, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे अमेजन प्राइम के शो कॉमिकस्तान के पहले सीजन में टॉप 10 कंटेस्टेंट में शामिल थीं। इसके बाद उन्होंने सोलो शो, डिजिटल कंटेंट और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए अलग पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उनके फनी वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
