Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कामों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खासकर कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए वह कई बार आगे आए हैं। अभिनेता अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा और बच्चों विवान वीर व अमेया निर्वाण के साथ रहते हैं। हालांकि, उनके परिवार से जुड़ी एक कहानी ऐसी भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। विवेक ने बचपन में सहारा शाह नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। उस समय सहारा महज ढाई साल की थीं और कैंसर से जूझ रही थीं। आज सहारा 22 साल की हो चुकी हैं और कैंसर को मात देकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं।

कौन है सहारा शाह?
सहारा शाह को जब कैंसर का पता चला था, तब उनकी उम्र सिर्फ ढाई साल थी। विवेक सहारा को मुंबई के कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) तक लेकर गए थे। यह एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो उन बच्चों की मदद करती है जिनके परिवार इलाज का खर्च नहीं उठा पाते। विवेक ने उनके इलाज और पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली और उन्हें जरूरी मदद दिलाई। आज सहारा 22 साल की हैं और कैंसर से पूरी तरह उबर चुकी हैं। उन्होंने एविएशन की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है और अब कमर्शियल पायलट बनने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही एक्टिंग में मिलने वाले मौके को लेकर भी वह आगे बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय लंबे समय से कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद करते रहे हैं। उन्होंने कई बच्चों की जिम्मेदारी ली है और उनकी पढ़ाई के साथ इलाज में भी मदद की है।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी सहारा
सहारा शाह अब पायलट बनने के साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाने जा रही हैं। एक इवेंट में उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में बताया। सहारा ने कहा कि एविएशन की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही दुबई में भी उनसे जुड़ा काम देखने को मिल सकता है। इसी बातचीत में उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर भी जानकारी दी। सहारा को एक नेपाली फिल्म में मुख्य भूमिका का ऑफर मिला है। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म के लिए साइन नहीं किया है। वह चाहती हैं कि इस नए सफर की शुरुआत विवेक ओबेरॉय के आशीर्वाद के साथ हो। सहारा ने बताया कि विवेक उनके लिए हमेशा से बहुत खास रहे हैं। वह उन्हें ढाई साल की उम्र से जानती हैं और बचपन से ही उन्हें देखते हुए बड़ी हुई हैं। इसी वजह से उनके काम से प्रभावित होकर वह भी एक्टिंग में आने का सपना देखती रही हैं।
बेटी की बात सुनकर इमोशनल हुए विवेक
जब सहारा ने अपनी फिल्म को लेकर विवेक से बात की तो वह भावुक हो गए। बताया जाता है कि बेटी को फिल्मों में जाते देखने का पल उनके लिए काफी खास था और उनकी आंखें नम हो गईं। सहारा और विवेक का रिश्ता भी काफी पुराना है। जब सहारा बहुत छोटी थीं और कैंसर से जूझ रही थीं, तब विवेक को उनके बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने सहारा की मदद करने का फैसला किया और उनके इलाज व पढ़ाई का खर्च उठाया। आज सहारा उस बीमारी से बाहर निकल चुकी हैं और अपने मनपसंद करियर की तरफ आगे बढ़ रही हैं।
'रामायण' में नजर आएंगे विवेक
विवेक ओबेरॉय जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह विद्युत्जिह्व का रोल कर रहे हैं। कहानी में विद्युत्जिह्व को सूर्पणखा के पति और रावण के बहनोई के तौर पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा, उनके पास निथ्या मेनन और आशीष विद्यार्थी के साथ विशाल रंजन मिश्रा की ग्रे भी है।



Click it and Unblock the Notifications
