Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
कौन हैं Mouni Roy के एक्स-पति सूरज Suraj Nambiar? कौन ज्यादा अमीर, कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
Who is Suraj Nambiar: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से अलग होने की पुष्टि की। दोनों ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और इस मुश्किल दौर को सम्मानजनक तरीके से संभालना चाहते हैं। तलाक की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल होने लगा कि आखिर सूरज नांबियार कौन हैं? क्या करते हैं? उनकी नेटवर्थ कितनी है और कैसे शुरू हुई थी उनकी और मौनी रॉय की लव स्टोरी? अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं तो हम लेकर आए हैं सभी के जवाब...

कौन हैं सूरज नांबियार? Who Is Suraj Nambiar
ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने वाले सूरज नांबियार हमेशा से लो-प्रोफाइल लाइफ जीते आए हैं, लेकिन बिजनेस वर्ल्ड में उनका नाम काफी बड़ा माना जाता है। दुबई से लेकर मुंबई तक फैले उनके बिजनेस नेटवर्क और लग्जरी लाइफस्टाइल की चर्चा अक्सर होती रही है। कहा जाता है कि नेटवर्थ के मामले में वह मौनी रॉय से भी आगे हैं। सूरज मूल रूप से बेंगलुरू के रहने वाले बड़े बिजनेसमैन हैं। उन्होंने लंबे समय तक दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर और बिजनेस प्रोफेशनल के तौर पर काम किया है। इसके अलावा सूरज ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स और राजनीति विज्ञान (London School of Economics and Political Science) से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस और निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया और धीरे-धीरे बिजनेस जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
दुबई से मुंबई तक फैला है बिजनेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज नांबियार का बिजनेस नेटवर्क सिर्फ दुबई तक सीमित नहीं है। उन्होंने रियल एस्टेट, एसेट मैनेजमेंट और कई बड़े इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में काम किया है। बताया जाता है कि मुंबई में भी उनके कई बिजनेस और प्रॉपर्टी कनेक्शन हैं। हालांकि सूरज कैमरों और मीडिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है।
कितनी है Suraj Nambiar की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज नांबियार की अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं मौनी रॉय की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये मानी जाती है। शादी के बाद दोनों ने बिजनेस पार्टनर के रूप में भी साथ काम किया। साल 2022 में कपल ने एक ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इसके अलावा मुंबई में एक हाई-एंड रेस्टोरेंट वेंचर की शुरुआत भी की गई, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं।
कैसे शुरू हुई थी मौनी और सूरज की लव स्टोरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। करीब दो साल तक डेट करने के बाद जनवरी 2022 में दोनों ने गोआ में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
सोशल मीडिया से शुरू हुईं तलाक की चर्चाएं
हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से फैलने लगीं। फिर दोनों की ओर से जारी जॉइंट स्टेटमेंट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। हालांकि कपल ने साफ कहा कि वे इस दौर को निजी तरीके से संभालना चाहते हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
