Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Netflix बिंज-वॉचिंग के लिए सबसे बेहतरीन 10 फिल्में और सीरीज, जो वीकेंड पर नहीं होने देंगी बोर
Netflix Best Show: वीकेंड आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है आखिर घर पर बैठ कर ओटीटी पर ऐसा क्या देखें जो बोर न होने दे। अब प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि घर से निकलने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म के Netflix पर ही लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान जाता है। दरअसल ढेर सारी फिल्मों और वेब सीरीज के बीच सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है, और कभी-कभी आधा समय तो सिर्फ स्क्रॉल करने में ही निकल जाता है। लेकिन अब बोरियत की कोई गुंजाइश नहीं क्योंकि हम आपका वीकेंड एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाने के लिए हम लेकर आए हैं नेटफ्लिक्स की 10 सबसे बेहतरीन और बिंज-वॉच करने लायक फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट।
चाहे आप थ्रिलर पसंद करते हों या रोमांस, एक्शन देखना हो या क्राइम ड्रामा यह लाइनअप इतना धमाकेदार है कि एक बार शुरू किया तो स्क्रीन से नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा। तो पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए, क्योंकि ये 10 टाइटल आपके वीकेंड को 100% मजेदार, थ्रिलिंग और यादगार बनाने वाले हैं। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि गूगल पर नेटफ्लिक्स क्यों इतना ज्यादा ट्रेंड कर रहा है?

क्यों ट्रेंड कर रहा नेटफ्लिक्स?
इस समय गूगल पर नेटफ्लिक्स सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है इसके पीछे की वजह है बुधवार की रात नेटफ्लिक्स ने एक बड़े तकनीकी आउटेज का सामना किया, जिसके कारण विश्व भर के यूजर्स खासकर अमेरिका में स्ट्रीमिंग नहीं कर पाए। आउटेज की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों ने लॉगिन, सर्वर और स्ट्रीमिंग एरर की शिकायतें दर्ज कर दीं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह समस्या ठीक उसी समय सामने आई जब Stranger Things के अंतिम सीजन के पहले वॉल्यूम की स्ट्रीमिंग शुरू हुई। जैसे ही एपिसोड लाइव हुए, उसी क्षण भारी संख्या में दर्शकों को स्क्रीन फ्रीज, वीडियो न चलने और सर्वर एरर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों का मूड खराब हो गया।
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्में
'जॉली एलएलबी 3'
कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म जो अपनी मनोरंजक कहानी के लिए नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।
'थडेल'
नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत, यह तेलुगु फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है।
'सैयारा'
अनीत पाडा और आहान पांडे की जबरदस्त केमिस्ट्री वाली फिल्म 'सैयारा' भी नेटफ्लिक्स पर देखी जाने वाली मोस्ट ट्रेंडिंग फिल्म रही है।
'They Call Him OG'
यह साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक एक्शन थ्रिलर है और फिलहाल भारतीय नेटफ्लिक्स पर टॉप पर है।
'के-पॉप डेमन हंटर्स'
325.1 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। यह एक एनिमेटेड म्यूजिकल फिल्म है।
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिग वेब सीरीज
'दिल्ली क्राइम 3'
यह सीरीज अपनी दमदार कहानी के लिए टॉप पर है और इसमें थ्रिल और सस्पेंस का मिश्रण है।
'The Bads Of Bollywood'
बॉलीवुड पर आधारित इस सीरीज में नेपोटिज्म और स्ट्रगल जैसे मुद्दों को दिखाया गया है।
'कुरुक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत'
महाभारत के युद्ध पर आधारित यह एनिमेटेड सीरीज टॉप 10 में काफी समय से बनी हुई है। इस सीरीज को बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बहुत पसंद कर रहे हैं।
'Lupin: Part 3'
यह एक लोकप्रिय जासूसी सीरीज है जिसके कई पार्ट ट्रेंडिंग लिस्ट में रहे हैं। इसे कड़ाके की ठंड में रजाई में बैठकर देखने का मजा ही कुछ और होने वाला है।
'डेस्टीन्ड विद यू (Destined With You)'
यह एक कोरियन ड्रामा सीरीज है जो ट्रेंड कर रही है। आप वीकेंड पर इसे अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
