Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Airport Look's For Men: एयरपोर्ट लुक में ऐसे दिखें हैंडसम और कूल, फॉलो करें ये स्टाइल गाइड
हर आदमी स्टाइलिश दिखना चाहता हैं, लेकिन वो स्टाइल के साथ खुद को कूल भी दिखाना चाहता है। वहीं जब एयरपोर्ट लुक की बात आती है तो पुरूष इस मामले में थोड़े सीरियस होते हैं, वो खुद को इस लुक में बेस्ट दिखना चाहते हैं। जब पुरुष अपनी विकेशन के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहे होते हैं तो उनको अपने एयरपोर्ट लुक का भी ख्याल होता है। पर्सनल और प्रोफेशनल ट्रेवल करने के दौरान स्टाइल मैटर करता है। वहीं आप पर्सनल और प्रोफेशनल ट्रैवलिंग के लिए एक जैसा लुक नहीं रख सकते हैं। आइये जानते है कि आपको अपना एयरपोर्ट लुक कैसे रखना है, जिससे आप हैंडसम दिखने के साथ ही स्टाइलिश और कूल नजर आएं-

1.जीन्स/चिनोज
ट्रेवलिंग के दौरान हमेशा आरामदायक कपड़े ही पहने, क्योंकि आपका सफर कुछ घंटों से लेकर कई घंटों का हो सकता है। आपको अपने कपड़े में कंफर्टेबल रहना होगा। रेगुलर कट में स्ट्रेची फैब्रिक में कुछ चुनें। वहीं आप स्किनी जींस या फि चिनोज़ पहनने से बचें।

2. जैकेट
जैकेट आपके लुक को इनहेंस कर देती है। आप एयरपोर्ट लुक के लिए डेनिम या लेदर चैकेट को चुने। जब आप लैंड करते हैं या उड़ान भरते हैं तो वहां मौसम कितना ठंडा है, इसका अनुमान नहीं होता है। जैकेट को आप हाथ में रखें तो बेहतर है। उन्हें अपने लगेज में पैक करने में फिर निकालने में परेशानी होगी।

3. लोफर्स
लोफर्स की खास बात ये है कि ये पैरो से तुरंत निकल आते हैं, जब आप जांच के लिए लाइन में खड़े हैं और सिक्योरिटी ने आपको जूते उतारने को बोल दिया तो आप फटाफट अपने जूते उतार सकते है। इसके साथ ही ये स्टाइलिश और आरामदायक भी होते हैं।
4. मोजे़
मोजे तो जरूरी है, आपको साफ मोजे पहनने चाहिए। जब आप हवाई अड्डे की सुरक्षा में अपने जूते उतारते हैं, तो वे आपके पैरों को दुनिया भर के बैक्टीरिया से बचाएंगे।

5. धूप का चश्मा
एक काला धूप का चश्मा भी जरूरी है। इसे आप अपने कैरी ऑन में ले जाएं। वे तब के लिए होते हैं जब आप उतरते हैं, खासकर अगर वहां धूप है और आप अपनी उड़ान से थके हुए दिख रहे हैं, तो अपनी आंखों को धूप से बचा सकते हैं।
6. मैन बैग
ये आपके पूरे लुक के लिए मेक या ब्रेक मोमेंट है। इससा आपका एयरपोर्ट लुक परफेक्ट हो जाता है। आप अपना जरूरी सामान इसमें रखते हैं। शेड्स, इयरफ़ोन, गैजेट्स, आई मास्क, और सबसे महत्वपूर्ण आपके यात्रा दस्तावेज़, क्रेडिट कार्ड और टिकट। काले या भूरे रंग के लैदर बैग लें।

यहां कुछ एयरपोर्ट स्टाइल टिप्स दिए गए हैं जिनका पुरुषों को फॉलो करना चाहिए
1. फ्लाइट में सफर के दौरान ट्रैक सूट स्टाइल न करें।
2. चिनोज़ ट्राई करें क्योंकि ये स्टाइलिश और कम्फर्टेबल होते हैं।
3. परफेक्ट एयरपोर्ट स्टाइल के लिए जैकेट्स बेहतरीन विकल्प हैं।
4. एयरपोर्ट पर कूल दिखने के लिए हैट और कैप ट्राई करें.
5. बहुत अधिक सामान से बचने के लिए कैप्सूल पैकिंग करें।
6. लंबी यात्रा के दौरान आरामदायक पोशाक पहनें।
7. शर्ट को टक-इन न करें , इसे कैजुअल रखें।
8. बैगी वाले से बचने के लिए परफेक्ट फिट आउटफिट ट्राई करें।
9. लुक को सिंपल रखें।
10. आउटफिट के साथ-साथ एयरपोर्ट स्टाइल को फ्लॉन्ट करने के लिए कैरी अच्छा बैग महत्वपूर्ण है।
11. यात्रा के दौरान अधिक एक्सेसरीज़िंग से बचें।
12. बैठते समय ब्लेज़र का बटन खोलें।
13. सॉलिड कलर की टी-शर्ट को स्टाइल करना हमेशा एक अच्छा आइडिया होता है।
14. अपने लुक को बनाए रखने के लिए कुछ ऐसा ट्राई करें और स्टाइल करें जो क्लासिक हो।
15. एयरपोर्ट स्टाइल को एलिगेंट और क्लासी रखें।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications