Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Summer Fashion Tips: चिलचिलाती धूप में ठंडक का एहसास कराएंगे ये 5 रंग, आज ही बदलें अपना वॉर्डरोब
Best Colors To Wear In Summer For Heat: सर्दियां खत्म और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। मार्च के महीने में ही चिलचिलाती धूप ने ये बता दिया है कि आन वाले दिन कितने गर्म रहने वाले हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है और चिलचिलाती धूप के साथ हीटवेव का कहर शुरू हो गया है, और सबसे बड़ी समस्या ये है कि अब किस रंग के कपड़े पहनें की गर्मी कम लगे। अक्सर हम फैशन के चक्कर में ऐसे रंगों का चुनाव कर लेते हैं जो सूरज की गर्मी को और ज्यादा सोखते हैं। ऐसे में बहुत ज्यादा पसीना आता है और गर्मी भी ज्यादा लगती है।
विज्ञान कहता है कि रंगों का हमारे शरीर के तापमान पर सीधा असर पड़ता है। लेकिन आप फिक्र न करें क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे फैशन टिप्स जो इस समर सीजन में पसीने और घबराहट से बचने के लिए आप अपने वॉर्डरोब शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 कूल कलर्स के बारे में कि वो कौन से हैं जो आपको इस गर्मी में तरोताजा रखेंगे।

1. सफेद रंग
सफेद रंग गर्मियों का निर्विवाद राजा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सफेद रंग सूरज की किरणों (UV Rays) को सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट करता है, जिससे गर्मी शरीर के अंदर नहीं पहुंच पाती। एक सफेद लिनन की शर्ट या कॉटन का कुर्ता आपको तपती दोपहर में भी राहत देता है और ये देखने में भी कूल लगता है।
2. आसमानी नीला
नीला रंग न केवल देखने में सौम्य होता है, बल्कि यह आंखों और दिमाग को भी ठंडक का संकेत देता है। 'स्काई ब्लू' या हल्के नीले रंग के कपड़े गर्मी को कम सोखते हैं और आपको एक फ्रेश और एयरप्लेन लुक देते हैं। सांवले से लेकर गोरे रंग तक के लोगों के लिए ये रंग कूल होते हैं।
3. बेबी पिंक या पेस्टल पिंक
पेस्टल शेड्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। हल्का गुलाबी रंग धूप में बहुत ज्यादा चमकता नहीं है और काफी कम गर्मी सोखता है। यह आउटडोर इवेंट्स या ऑफिस वियर के लिए एक परफेक्ट समर चॉइस है।
4. मिंट ग्रीन
प्रकृति से प्रेरित यह रंग गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। मिंट ग्रीन न केवल आपको स्टाइलिश दिखाता है, बल्कि पसीने के दागों को भी काफी हद तक छुपा लेता है। यह रंग कूलिंग इफेक्ट पैदा करने के लिए जाना जाता है। आप ऑफिस गोइंग हैं या कॉलेज हर किसी के लिए ये एकदम परफेक्ट है।
5. हल्का पीला
हल्का पीला रंग हर किसी के ऊपर खूब जचता है। वहीं बात गर्मियों की हो तो सूरज की चमक जैसा दिखने वाला यह रंग गर्मियों में काफी वाइब्रेंट लगता है। नींबू जैसा पीला या क्रीम कलर हीट को रिफ्लेक्ट करने में बहुत प्रभावी होता है। यह चिलचिलाती धूप में भी आपको सुस्त दिखने से बचाता है।
गर्मियों में भूलकर भी न पहनें ये रंग
गर्मियों में काला (Black), गहरा नीला (Navy Blue) और गहरा भूरा (Dark Brown) पहनने से बचें। ये रंग सूरज की गर्मी को 90% तक सोख लेते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और आपको ज्यादा पसीना व बेचैनी महसूस होती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
फैब्रिक का ध्यान रखें: केवल रंग ही नहीं, फैब्रिक भी मायने रखता है। गर्मियों में हमेशा कॉटन (Cotton), लिनन (Linen) या शिफॉन ही चुनें।
फिटिंग: टाइट कपड़ों की जगह लूस फिटिंग (Loose Fitting) कपड़े पहनें ताकि हवा का वेंटिलेशन बना रहे।



Click it and Unblock the Notifications
